South Africa Vs New Zealand 1st Semi-Final Match Live Score Updates: कोलकाता ने ईडन गार्डन में हो रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब हुई. उसने 12 के स्कोर पर क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन के विकेट गंवाए, लेकिन फिर ब्रेविस ने कप्तान मारक्रम के साथ मिलकर साझेदारी की.
टीम ने 77 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं. बता दें, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. न्यूजीलैंड जहां दो बदलाव के साथ उतरी है, जबकि अफ्रीकी टीम ने तीन बदलाव किए हैं. साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट की इकलौती टीम है, जो विश्व कप में अजेय रही है. टी20 फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी रहा है. (Live Scorecard)
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की कुल 19 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से 12 मुकाबलों में जीत प्रोटियाज टीम के हाथ लगी है. वहीं, न्यूजीलैंड ने सिर्फ 7 मैच जीते हैं. साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का रहा है. टीम ने टूर्नामेंट में अब तक खेले सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है. एडेन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 राउंड में भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है.
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी हैं दोनों टीमें
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी