Pakistan Cricket Team Squad For Bangladesh Odi Series: से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश के साथ वनडे सीरीज खेलते दिखाई देने वाली है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में स्क्वाड का ऐलान भी कर दिया है।
मगर इस स्क्वाड में पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले को मौका नहीं दिया गया है। साथ ही साथ कप्तान का पदभार संभालते नजर आने वाले हैं शाहीन शाह अफरीदी। तो आइए एक बार स्क्वाड पर नजर डाल लेते हैं। इसके अलावा यह भी जान लेते हैं कि मैच कब-कब और कहां-कहां खेले जाएंगे।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया स्क्वाड का ऐलान
बांग्लादेश और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच होने जा रही वनडे सीरीज के लिए ने 15 मेंबर सका का ऐलान किया है और इस स्क्वाड में मोहम्मद रिजवान को नहीं बल्कि शाहीन शाह अफरीदी को बतौर कप्तान मौका दिया गया है। मालूम हो कि लास्ट सीरीज में भी हमें शाहीन अफ़रीदी ही वनडे टीम को लीड करते नजर आए थे। पाकिस्तानी टीम श्रीलंका के साथ सीरीज खेलते नजर आई थी और उसे उसने 3-0 के एकतरफा तरीके से अपने नाम किया था।
बाबर-सैम सब हुए बाहर
मालूम हो कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ होने जा रही वनडे सीरीज के लिए बाबर आजम के साथ ही साथ सैम अयूब को स्क्वाड में मौका नहीं दिया है। इसके अलावा इस स्क्वाड में हमें कई अन्य बड़े खिलाड़ी भी नजर नहीं आ रहे हैं, जो कि हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलते नजर आए थे। पाकिस्तान बोर्ड ने इस वनडे सीरीज के लिए छह अनकैप्ड खिलाड़ियों को चुना है, जोकि अब्दुल समद, माज़ सदाकत, मुहम्मद गाज़ी गोरी, साद मसूद, साहिबज़ादा फरहान और शमील हुसैन हैं।
इन-इन खिलाड़ियों को भी मिला है मौका
Pakistan Cricket Team Squad For Bangladesh Odi Seriesबताते चलें कि पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे सीरीज की शुरुआत 11 मार्च से होने जा रही है। पहले मैच 11, दूसरा मैच 13 और तीसरा 15 मार्च को होगा। यह सभी मुकाबले ढाका में ही होंगे और पाकिस्तानियों को उम्मीद रहेगी की पाकिस्तान टीम जीत दर्ज करे।
इस दौरान हमें स्क्वाड में शाहीन अफरीदी की अगुआई में अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, मोअज़ सदाकत, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद गाजी गोरी, साद मसूद, साहिबज़ादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।