SA vs NZ T20 World Cup 2026 First Semi-Final: टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगी। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर होगा।
इस मैच की अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी।
ईडन गार्डन्स में होगा निर्णायक मुकाबला
कोलकाता का ईडन गार्डन्स ऐतिहासिक मुकाबलों के लिए जाना जाता है। इसी मैदान पर हाल ही में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना मैच खेला था। अब यहां सेमीफाइनल की जंग छिड़ने वाली है। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद की जा रही है।
डेरिल मिचेल पर रहेंगी निगाहें
न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल इस टूर्नामेंट में अब तक बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे हैं। उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 63 रन बनाए हैं। हालांकि आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।
मिचेल ने अब तक आईसीसी इवेंट में न्यूजीलैंड के लिए 6 नॉकआउट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 382 रन बनाए हैं। इनमें चार बार उन्होंने 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। बड़े मैचों में उनका प्रदर्शन टीम के लिए बेहद अहम साबित होता रहा है। हाल ही में भारत के खिलाफ सीरीज में भी उनका बल्ला जमकर चला था। ऐसे में कीवी टीम को उनसे सेमीफाइनल में खास उम्मीदें होंगी।
न्यूजीलैंड की टीम शानदार लय में
आईसीसी टूर्नामेंट में की टीम को हमेशा मजबूत दावेदार माना जाता है। टीम के खिलाड़ी दबाव वाले मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि कीवी टीम अक्सर नॉकआउट चरण तक पहुंचने में सफल रहती है।
हालांकि इस बार सेमीफाइनल में उनके सामने जैसी मजबूत टीम है। ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका के हाथों 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड अब तक दो मैच हार चुकी है, इसलिए टीम को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। अगर कीवी टीम अपने अनुभव और बड़े मैचों की समझ का फायदा उठाती है, तो वह फाइनल का टिकट हासिल कर सकती है। वहीं साउथ अफ्रीका भी जीत के लिए पूरा जोर लगाएगी, जिससे यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी संभावना है।