कोलकाता: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की मेजबानी कोलकाता का ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम करेगा।
साउथ अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में अभी तक अपने सभी मैच जीते हैं। वहीं न्यूजीलैंड की टीम को मैच हार चुकी है। हालांकि वह पुरानी कहानी हो चुकी है और सेमीफाइनल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम का फाइलन का टिकट मिल जाएगा।
न्यूजीलैंड के लिए डराने वाला रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप इतिहास में अभी तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है। दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले हुए हैं और सभी में साउथ अफ्रीका को जीत मिली है। 2007 में टी20 विश्व कप की शुरुआत हुई थी। 19 साल में न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक भी जीत नहीं मिली है और यह रिकॉर्ड टीम के लिए डराने वाला है। इस टी20 विश्व कप में दोनों टीमें एक ही ग्रुप में थीं। उस मैच में भी साउथ अफ्रीका को जीत मिली थी।
टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के मैच के नतीजे
- 19 सितंबर 2007- डरबन: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
- 9 जून 2009- लॉर्ड्स: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 1 रन से हराया
- 6 मई 2010- ब्रिजटाउन: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 13 रन से हराया
- 24 मार्च 2014- चट्टोग्राम: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 2 रन से हराया
- 14 फरवरी 2026- अहमदाबाद: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया
दोनों टीम नहीं जीत पाई है ट्रॉफी