T20 World Cup semifinal: चंद्रग्रहण का टीम इंडिया पर हुआ असर, देर से शुरू हुई प्रैक्टिस

IND vs ENG Semifinal: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है. 5 मार्च को होने वाले इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया 2 मार्च को ही मुंबई पहुंच गई. 3 मार्च को उसकी सेमीफाइनल के लिए पहली प्रैक्टिस थी, जो कि चंद्रग्रहण के चलते तय समय पर नहीं शुरू हो पाई. चंद्रग्रहण के असर के चलते टीम इंडिया की प्रैक्टिस में देरी हुई.