भारतीय बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते ऑल इंग्लैंड ओपन से बाहर होने का फैसला किया है. दो बार की ओलंपिक मेडल विजेता और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु पिछले कुछ दिनों से दुबई में फंसी हुई थीं, जहां अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच संघर्ष के चलते हवाई क्षेत्र बंद हो गया और कई उड़ानें रद्द हो गई थीं. अब वह सुरक्षित रूप से बेंगलुरु आ गई हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)
पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए वापस भारत आने की जानकारी दी है. बता दें, सिंधु ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे सुपर 1000 टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन में हिस्सा लेने के लिए दुबई से इमिरेट्स फ्लाइट से जा रही थीं. लेकिन शनिवार से ही उड़ानें रद्द होने के कारण वे दुबई एयरपोर्ट पर अटक गईं थीं. बाद में उन्हें होटल में ठहराया गया था. (PHOTO CREDIT- PTI)
पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पिछले कुछ दिन बेहद तनावपूर्ण और अनिश्चित रहे, लेकिन सुरक्षित घर लौटकर आभारी महसूस कर रही हैं.’ उन्होंने दुबई एयरपोर्ट स्टाफ का आभार जताते हुए कहा कि जबरदस्त ग्राउंड टीम, दुबई अथॉरिटी, एयरपोर्ट स्टाफ, इमिग्रेशन और हर उस इंसान का दिल से शुक्रिया जिन्होंने इस मुश्किल समय में आगे आकर हमारी इतनी अच्छी देखभाल की. (PHOTO CREDIT- PTI)
पीवी सिंधु और उनके कोच विमल कुमार ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए काफी कोशिश की. ओमान तक सड़क मार्ग से जाना और वहां से उड़ान भरने के बारे में भी सोचा गया. लेकिन इस माहौल के बीच 6 घंटे की यात्रा खतरनाक होने के कारण ये कदम नहीं उठाया गया. (PHOTO CREDIT- PTI)
पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड ओपन के पहले राउंड में थाईलैंड की सुपनिडा कटेथोंग के खिलाफ मैच में उतरने वाली थीं. हालांकि, भारतीय खिलाड़ी जैसे लक्ष्य सेन और सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी मैदान में हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)



