PV Sindhu, All England Badminton Championship: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु को ईरान और अमेरिका -इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर बड़ा नुकसान हो गया है. ऐसी खबर है कि पीवी सिंधु उस युद्ध के चलते अब इंग्लैंड में होने वाले ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी. पीवी सिंधु को दुबई के रास्ते इंग्लैंड पहुंचना था. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के मकसद से सिंधु इंडिया से दुबई तो पहुंची मगर वहां से इंग्लैंड नहीं जा सकीं. दरअसल, दुबई पर हुए ईरान के हमलों के चलते वहां के एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है.
ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन में नहीं खेल पाएंगी सिंधु
NDTV इंडिया ने भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा के हवाले से लिखा कि, जिस तरह के हालात हैं, उसमें पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने नहीं जा सकेंगी. जहां तक पीवी सिंधु का सवाल है तो वो पूरी तरह से ठीक हैं और BAF लगातार उनके संपर्क में बना हुआ है.