Team India Holi Celebration: कहां होली मनाएगी टीम इंडिया? इतनी महंगी है ये जगह

Where will Team India celebrate Holi?: T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का मुकाबला सेमीफाइनल में इंग्लैंड से है. मगर फाइनल में पहुंचने के उस दंगल से पहले रंगो का खेल होना है. टीम इंडिया का सेमीफाइनल 5 मार्च को है. मगर 4 मार्च को होली है. टीम इंडिया पहले होली के रंग में रंगते दिखेगी. मगर कहां? किस शहर में, किस जगह पर टीम इंडिया मनाएगी होली? भारत ने कोलकाता में सेमीफाइनल का टिकट जीता और अब फाइनल का टिकट उसे मायानगरी मुंबई में हासिल होगा. भारत और इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई में होना है.

टीम इंडिया कहां मनाएगी होली?

सेमीफाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया मुंबई पहुंच चुकी है. चूंकि होली और सेमीफाइनल मैच के बीच समय नहीं है, इसलिए इस बात के पूरे आसार हैं कि टीम इंडिया के खिलाड़ी एक साथ मुंबई में ही होली मनाते दिखे. अब मुंबई में होली मनेगी तो कहां? इसके लिए ये जानना जरूरी है कि टीम इंडिया मुंबई में कहां रूकी है?

मुंबई में जहां रुकी है टीम इंडिया, कितनी महंगी है वो जगह?

टीम इंडिया मुंबई के बड़े होटल सेंट रेजिस में रूकी है और इस बात की पूरी संभावना है कि उसकी होली भी यहीं मनेगी. अब ये होटल कितना महंगा है, जरा उस बारे में भी जान लीजिए. मैरियट ग्रुप के सेंट रेजिस होटल में एक बेड वाले कमरे का एक रात का किराया 18000 रुपये से लेकर 23000 रुपये तक है. ये डिपेंड करता है कमरे का लुक, उसका व्यू कैसा है. वहीं एक किंग साइज बेड वाले रेजिस सूइट का किराया 45000 रुपये प्रति रात है. वहीं मैनसन सूइट का एक रात का किराया डेढ़ लाख रुपये के करीब है. टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरने से पहले होली का त्योहार इसी महंगे होटल में मना सकती है.

सूर्यकुमार और शिवम दुबे अपने घर में मनाएंगे होली?

हालांकि, भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों के लिए अपने घर में भी होली मनाने का मौका रहेगा, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा शिवम दुबे शामिल है. ये दोनों खिलाड़ी मुंबई के ही हैं. टीम मैनेजमेंट से छुट्टी मिलने पर हो सकता है कि सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को उनके घर जाने की इजाजत मिल जाए. शिवम दुबे को लेकर तो खबर भी है कि मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करते वो सीधे अपने घर चले गए.

अब शिवम दुबे या फिर सूर्यकुमार यादव की होली मुंबई में अपने घर पर ही मनेगी या नहीं, उस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें