Cricket after Iran attack in UAE: ईरान के हमलों पूरा मिडिल ईस्ट दहल उठा है. मिडिल ईस्ट के तकरीबन हरेक देश पर ईरान ने हमले जवाबी कार्रवाई के तहत किए. उसने इन हमलों से उन तमाम देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाने का दावा किया. ईरान ने हमला किया क्योंकि 28 फरवरी को उस पर अचानक ही अमेरिका और इजरायल ने मिलकर धावा बोल दिया है. ईरान ने मिडिल ईस्ट के जिन देशों को निशाना बनाया, उनमें UAE भी एक रहा. ईरान ने UAE की राजधानी दुबई में, इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई प्रमुख जगहों को टारगेट किया. दुबई में क्रिकेट भी लगातार खेले जाते हैं. अब ऐसे में सवाल है कि इजरायल-USA और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से UAE में क्रिकेट को कितना नुकसान होगा?
UAE में कितनी क्रिकेट होनी है?
UAE में क्रिकेट को जारी युद्ध से कितना नुकसान होगा, उसका पता लगाने के लिए पहले ये पता लगाना होगा कि अगले एक या दो महीने में UAE में क्रिकेट मुकाबले या सीरीज कितनी खेली जानी है? किन टीमों के मुकाबले वहां खेले जाने हैं और किस फॉर्मेट में खेले जाने हैं? UAE में ज्यादातर क्रिकेट मैच दुबई में खेले जाते हैं. वहां के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर फिलहाल जो मुकाबले लाइन-अप हैं, वो अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच सीरीज के हैं.
UAE में कब है अफगानिस्तान-श्रीलंका सीरीज?
अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच सीरीज मार्च में ही होनी है. ये 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी. इस सीरीज के सभी मुकाबले 20 मार्च से 25 मार्च के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जाएंगे. पहला वनडे 20 मार्च को होगा, दूसरा वनडे 22 मार्च को खेला जाएगा. जबकि 25 मार्च को सीरीज का आखिरी वनडे होगा.
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते कैंसिल होगी सीरीज?
अब सवाल है कि ऐसे वक्त में जब पूरे मिडिल ईस्ट में धमाकों की आवाज गूंज रही है. मिसाइल दागे जा रहे हैं. ड्रोन से हमले हो रहे हैं. यहां तक कि खतरे को देखते हुए ज्यादातर देशों मे अपने एयरस्पेस भी बंद कर रखे हैं. अब सवाल है कि इन हालातों में UAE में क्रिकेट कैसे संभव है? अभी तक को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाली क्रिकेट सीरीज के कैंसिल होने की खबर नहीं है. लेकिन, अगर जल्दी ही ईरान और इजरायल-USA के बीच चल रहा युद्ध नहीं थमता है. UAE और पूरे मिडिल ईस्ट में गरमाया माहौल ठंडा नहीं पड़ता है तो फिर हो सकता है कि उसे कैंसिल करना पड़े.