टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस अब बिल्कुल आखिरी मुकाबले तक पहुंच गई है. सुपर-8 राउंड के एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी इंग्लैंड ने इस जीत के साथ न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जोर का झटका दिया. वहीं इस जीत ने पाकिस्तान की उम्मीदें बढ़ा दी और अब सलमान आगा की टीम की किस्मत खुद उनके हाथ में है.
(खबर अपडेट हो रही है)