उम्मीद है तुमसे मिलूंगा… तिलक वर्मा ने इस क्रिकेटर की बहन को भेजा Video मैसेज, जीता फैंस का दिल

Tilak Varma Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में टीम इंडिया ने 256 रन बनाए और जिम्बाब्वे को टारगेट हासिल करने से रोक दिया. मुकाबले के बाद मैदान पर एक दिल छू लेने वाला पल भी देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया. आईसीसी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खास पल का वीडियो शेयर किया है.

तिलक वर्मा का खास Video मैसेज

दरअसल, मुकाबले के बाद जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस ने खुलासा किया कि उनकी बहन रेबेका तिलक वर्मा की बहुत बड़ी फैन हैं. ब्रैड ने तिलक से अपनी बहन के लिए एक स्पेशल वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने की गुजारिश भी की. तिलक वर्मा ने बिना किसी हिचकिचाहट के उनकी इच्छा को पूरा किया और एक प्यारा सा मैसेज रिकॉर्ड कर दिया. इस वीडियो मैसेज में तिलक ने कहा, ‘हाय रेबेका, मेरी बड़ी फैन होने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. उम्मीद है जब मैं जिम्बाब्वे आऊंगा तो तुमसे मिलूंगा. और तुम्हारा भाई कमाल का है, उसने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. जल्द ही मिलते हैं. फिर से शुक्रिया.’

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

ब्रैड इवांस ने भी तिलक के इस जेस्चर पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी बहन ने कुछ दिन पहले ही उनसे मैसेज मांगा था और अब उसे मिल गया है. उन्होंने मजाक में कहा कि रेबेका अब थोड़ी शर्मिंदा हो सकती है, लेकिन यह उसके लिए सबसे खास तोहफा है. आईसीसी की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. भारत की इस जीत के साथ-साथ तिलक वर्मा का ये जेस्चर मैच का सबसे यादगार मोमेंट बन गया.

तिलक वर्मा ने खेली तूफानी पारी

तिलक वर्मा के लिए ये मुकाबला काफी खास रहा. उन्हें छठे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिला और उन्होंने 16 गेंदों पर नाबाद 44 रन ठोके. उन्होंने ये रन 275.00 की स्ट्राइक रेट से बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. जिसके चलते भारतीय टीम 20 ओवर में 256 रन बनाने में कामयाब रही. तिलक वर्मा इस मुकाबले से पहले लगातार तीसरे नंबर पर खेल रहे थे. लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे. हालांकि, इस बार टीम ने बदलाव किया और तिलक वर्मा भी दमदार वापसी करने में कामयाब रहे.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें