Ranji Trophy Final: 70 रन बनाने के बाद कट गई मैच फीस, जम्मू-कश्मीर के कप्तान के साथ क्यों हुआ ऐसा?

Paras Dogra fined: रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला जा रहा है. आंकड़ों और रिकॉर्डों पर जाएंगे तो लगेगा कि कर्नाटक के सामने जम्मू-कश्मीर का कोई मुकाबला ही नहीं. मगर जिस तरह से पहली बार रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेल रही जम्मू-कश्मीर की टीम 8 बार की रणजी चैंपियन कर्नाटक के सामने अपना जिगरा दिखा रही है वो काबिलेतारीफ है. हालांकि, रणजी फाइनल में पहले बल्लेबाजी कर रही जम्मू-कश्मीर के कप्तान के साथ क्या हुआ? मुकाबले में 70 रन की पारी खेलने के बाद उनके मैच फीस के काटे जाने की खबर आई है? सवाल है क्यों?

जम्मू-कश्मीर के कप्तान की क्यों कटी मैच फीस?

कर्नाटक के खिलाफ फाइनल में 70 रन बनाने के बाद जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा की जो मैच फीस काटी गई है, उसका उनकी उस इनिंग से कोई लेना देना नहीं है. बल्कि, मैच फीस में कटौती की वजह उनका कर्नाटक के खिलाड़ी को अपने सिर से हिट करने से जुड़ा मामला है.

पारस डोगरा की कितनी मैच फीस कटी?

हालांकि, रणजी फाइनल में दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद पारस डोगरा ने मीडिया को बताया कि वो घटना उस वक्त के गर्मागर्मी में घटी थी. अब सब ठीक है.मगर उनकी हरकत से क्रिकेट के नियम तो टूटे हैं. उसी के चलते उनके मैच फीस में 50 फीसदी की कटौती की गई है.