सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने की मुहिम में जुटी है. टीम इंडिया को इस सफलता तक पहुंचाने में बड़ी जिम्मेदारी कप्तान सूर्या की है, जो न सिर्फ टीम का नेतृत्व कर रहे हैं बल्कि अपने बल्ले से भी योगदान दे रहे हैं. इस अभियान में भारतीय कप्तान को टीम के अलावा अपने परिवार और फैंस का भी पूरा सपोर्ट मिल रहा है. इन सभी में एक ऐसा शख्स भी है, जो पूरे 6 घंटे तक तैयार होकर सूर्या से मिलने आता है और अब भारतीय कप्तान के सबसे बड़े फैन के रूप में अपनी पहचान बना रहा है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के मैच से पहले सूर्यकुमार यादव का ये ‘सुपर फैन’ सामने आया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान ये फैन भी पहुंचा और उसने भारतीय कप्तान का ऑटोग्राफ लिया. साथ ही फोटो भी खिंचवाई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें ये सूर्या इस फैन को ऑटोग्राफ दे रहे हैं.
वैसे तो इस वीडियो में ये फैन तिरंगे के रंग की टीशर्ट पहने हुए दिख रहा है, जिसमें पीछे सूर्यकुमार यादव का नाम और उनका जर्सी नंबर 63 लिखा है. मगर मैच वाले दिन ये ‘सुपर फैन’ टीशर्ट के बजाए तिरंगे के रंग का पेंट अपने शरीर पर करवाता है और पीठ पर भारतीय कप्तान का नाम और जर्सी नंबर लिखता है. इसके चलते वो काफी हिट हो गया है. यही कारण है कि सूर्या ने उससे पूछ लिया कि उन्हें शरीर पर ये पूरा पेंट करने में कितना वक्त लगता है. उस शख्स ने बताया कि पेंट करने में 6 घंटे लगते हैं और ये सुनते ही भारतीय कप्तान हैरान रह गए.
Suryakumar Yadav interacting with fans while giving autographs.
He asked a fan, Tereko kitna time lagta hai re paint karne mein?
The fan gave an innocent reply. pic.twitter.com/1plp2klXEo
— Sonu (@Cricket_live247) February 22, 2026
सचिन तेंदुलकर के फैन सुधीर गौतम कई सालों से ऐसा करते आ रहे हैं, जो पहले ही पूरी दुनिया में हिट हैं. उनसे प्रेरित होकर ही अन्य खिलाड़ियों के भी सुपर फैन सामने आ गए. वैसे सिर्फ सुपर फैन ही नहीं, बल्कि आम फैन भी टीम इंडिया की प्रैक्टिस देखने पहुंचे, जिसमें स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के चाहने वाले भी नजर आए. हार्दिक ने भी उनको ऑटोग्राफ देकर और उनके साथ फोटो खिंचवाकर सबको खुश कर दिया.
Hardik Pandya showed a wonderful gesture by signing autographs for fans after the practice session in Ahmedabad.
He was also seen speaking in Gujarati with them. Fans truly loved this gesture of Hardik Pandya.
pic.twitter.com/rr86rCFaUF
— Sonu (@Cricket_live247) February 22, 2026
Suryakumar Yadav interacting with fans while giving autographs.
pic.twitter.com/rr86rCFaUF