T20 World Cup 2026: भारत से हार के बाद बाबर आजम ने किसकी धुनाई कर दी?, शाहीन अफरीदी ने भी उगली आग

Pakistan vs Namibia: भारत से हार के बाद पाकिस्तान के लिए अब अगला मुकाबला करो या मरो का हो गया है. नामीबिया के खिलाफ कोलंबो में उसे अगला मैच खेलना है और अगर ये मैच वो हार गया तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उसका सफर तक खत्म हो सकता है. यही वजह है कि इस मैच की तैयारी में पूरी पाकिस्तानी टीम जी-जान से जुटी हुई है. भारत से मिली हार के बाद ये तैयारी और ज्यादा आक्रामक नजर आई. पाकिस्तान के खेमे से खबर आई कि बाबर आजम और शाहीन अफरीदी ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया.

पाकिस्तान के प्रैक्टिस सेशन में क्या हुआ?

पाकिस्तान ने कोलंबो में जमकर अभ्यास किया. हेड कोच माइक हेसन ने पूरे सेशन पर काफी ज्यादा ध्यान दिया. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक बाबर आजम ने काफी आक्रामक शॉट खेले और उन्होंने नसीम शाह और सलमान मिर्जा की शॉर्ट गेंदों का जमकर सामना किया. इस खिलाड़ी ने उनकी बाउंसर्स पर अच्छे शॉट खेले. इसके अलावा शाहीन अफरीदी ने भी नेट्स पर जमकर पसीना बहाया. उन्होंने शॉर्ट पिच गेंदों का अभ्यास किया. गेंदबाजी के बाद शाहीन ने बल्लेबाजी भी की. भारत के खिलाफ ये दोनों खिलाड़ी फेल साबित हुए थे और ऐसी खबरें हैं कि नामीबिया के खिलाफ इन दोनों खिलाड़ियों को ड्रॉप किया जा सकता है लेकिन पाकिस्तान का प्रैक्टिस सेशन देखने के बाद ऐसा तो नहीं लग रहा. भारत के खिलाफ खाता तक नहीं खोलने वाले साहिबजादा फरहान ने भी जमकर बैटिंग प्रैक्टिस की.

View this post on Instagram

A post shared by Cricwick (@cricwickofficial)

पाकिस्तान के लिए जीत जरूरी है

पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए मे तीसरे स्थान पर है. 3 मैचों में पाकिस्तान को दो जीत मिली है. अमेरिका ने भी 2 ही मैच जीते हैं लेकिन उसने अपने सभी चार मुकाबले खेल लिए हैं. अमेरिका का नेट रनरेट पाकिस्तान से अच्छा है. अगर पाकिस्तान की टीम नामीबिया से मैच हार जाती है तो वो सुपर-8 राउंड में नहीं पहुंच पाएगी.