टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भले ही पाकिस्तान के खिलाफ 0 पर आउट हो गए लेकिन ये खिलाड़ी इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. हार्दिक पंड्या बल्ले से फ्लॉप रहे लेकिन गेंद से इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की. साथ ही मैच के दौरान हार्दिक पंड्या ने कुछ ऐसे-ऐसे काम किए जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो पाकिस्तान के राष्ट्रगान के दौरान हाथ बांधे खड़े हैं.
पाकिस्तान के राष्ट्रगान के दौरान पंड्या ने क्या किया?
कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान जब पाकिस्तानी राष्ट्रगान बज रहा था तो सभी खिलाड़ी सावधान की मुद्रा में खड़े थे. पाकिस्तान के खिलाड़़ी अपना राष्ट्रगान गा रहे थे वहीं भारतीय खिलाड़ी भी सावधान की मुद्रा में थे लेकिन हार्दिक पंड्या इस दौरान अपने हाथ बांधे खड़े थे. पंड्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पंड्या ने साहिबजादा फरहान को किया आउट
पंड्या का साहिबजादा फरहान को आउट करना भी एक बड़ी खबर बन गया है. पंड्या ने साहिबजादा फरहान को पहले ही ओवर में 0 पर आउट कर दिया. इस दौरान हार्दिक पंड्या ने कैच को देखा तक नहीं, वो साहिबजादा को ही घूरते नजर आए. बता दें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, पंड्या ने दो विकेट हासिल किए. जीत के हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने 77 रनों की पारी खेली.
Hardik pandya didn’t give a f*** to the Pakistan national anthem.
#INDvPAK #AsiaCup2025 pic.twitter.com/Psy7DNmvvn
— God-Say (@Godse_Official) September 21, 2025
भारत ने ऐसे जीता मैच
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए. ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली. उन्होंने 3 छक्के और 10 चौके लगाए. सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए और शिवम दुबे ने 27 रनों की पारी खेली. जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रन बनाकर ढेर हो गई. पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन बनाकर किसी तरह पाकिस्तान को 100 के पार पहुंचाया.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
#INDvPAK #AsiaCup2025 pic.twitter.com/Psy7DNmvvn