IND vs PAK T20 World Cup Match Pitch Report: भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 के मैच की पिच रिपोर्ट और कोलंबो के मौसम का हाल

India Pakistan T20 Match, IND vs PAK T20 Match Pitch Report In Hindi Today Match: आज (15 फरवरी, 2026) को भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium Colombo) में खेला जा रहा है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपने शुरुआती दो मुकाबलों में यूएई और नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करके कोलंबो पहुंची है। जहीं उसकी चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ भिड़ंत होगी। पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट में अपने पहले दो मुकाबलों में जीत हासिल की है। पाकिस्तान ने नामीबिया और यूएसए को मात दी है। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav ) के हाथों में है वहीं पाकिस्तान टीम की कप्तानी सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) संभालते दिखेंगे ।

ऐसी रही है दोनों टीमें के बीच टी20 मे भिड़ंत (IND vs PAK Head to Head in T20)

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप के इतिहास में अबतक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से सात में टीम इंडिया और एक में पाकिस्तान की टीम विजयी रही है। पाकिस्तान को एकलौती जीत भारत के खिलाफ दुबई में साल 2021 के विश्व कप में मिली थी। इसके अलावा पाकिस्तान भारत को टी20 विश्व कप में मात देने में नाकाम रहा है। दो साल पहले न्यूयॉर्क में टी20 विश्व में भारत ने अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के बल पर पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली थी। वहीं एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले खेले गए और तीनों में बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी थी। दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 16 मैच खेले गए हैं जिसमें से 13 में भारत को और तीन में पाकिस्तान को जीत मिली है।

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs PAK T20 World Cup Match Pitch Report Today Match)

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा जिस पर ऑस्ट्रेलिया और ज़िम्बाब्वे के बीच भिड़ंत हुई थी। शनिवार को पिच पर घास दिख रही थी, जिससे पता चलता है कि पिच ज़्यादा सपाट है। ऐसे में पिच पर रनों की बारिश होने की संभावना है। घास पिच को बांधे रखने के लिए छोड़ी गई है। बड़ा सवाल मौसम का है शनिवार को हुई बारिश के कारण कवर्स लगाने पड़े। ऐसे में अगर पिच पर मैच से पहले कवर्स रहते हैं तो शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है। पाकिस्तान ने भले ही अपने दो मैच कोलंबो में खेले हैं लेकिन प्रेमदासा स्टेडियम में खेलने का अनुभव उसे भी नहीं मिला है। उसने अपने दो मुकाबले सिंघली स्पोर्ट्स क्लब में खेले हैं। ऐसे में भारत और पाकिस्तान दोनों एक ही स्तर पर हैं।

दोनों टीम इस प्रकार हैं (India Pakistan Squad for T20 World Cup)

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket team)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,वरूण चक्रवर्ती ।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket team)

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

आज कोलंबो में कैसा रहेगा मौसम (Colombo Weather Today)

कोलंबो में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले के दौरान बारिश विलने बन सकती है। मैच पहले 14 फरवरी को कोलंबो में बारिश हो रही है।पूरे दिन बारिश होने की संभावना है। मैच से पहले के पांच घंटों में बारिश की संभावना 40 से 48 प्रतिशत है, लेकिन टॉस के समय शाम 6:30 बजे यह बढ़कर 57 प्रतिशत हो जाएगी। इसके बाद शाम 7:30 से 11:30 बजे तक बारिश की संभावना घटकर 40 से 18 प्रतिशत के बीच रह जाएगी। रविवार को पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहेंगे।

Leave a Comment