हार्दिक पंड्या नहीं मान रहे BCCI की पॉलिसी? गर्लफ्रेंड के साथ वायरल हुआ ये Video, मचा बवाल

Hardik Pandya-Mahieka Sharma Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का अगला बड़ा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है, जो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को खेला जाएगा. भारतीय टीम इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए श्रीलंका के कोलंबो पहुंच चुकी है. टीम के आगमन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच काफी चर्चा और विवाद खड़ा कर दिया है. इस वीडियो के चलते भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या सवालों के घेरे में आ गए हैं.

हार्दिक-माहिका के वीडियो पर बवाल

दरअसल, वीडियो में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए हैं. वह दोनों टीम के साथ ही पहुंचे दिख रहे हैं, हालांकि, बाकी खिलाड़ी अकेले यानी बिना किसी पार्टनर/परिवार के साथ पहुंचे हैं. इस बात ने फैंस को हैरान कर दिया है और सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं. लोग पूछ रहे हैं कि क्या हार्दिक BCCI की नियमों का पालन नहीं कर रहे?

दरअसल, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने T20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों, मंगेतर या फिर परिवार के किसी भी सदस्य के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया था. भारतीय टीम मैनेजमेंट ने खुद बीसीसीआई ने परमिशन मांगी थी. लेकिन बोर्ड ने इस प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया था. ऐसे में हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा का टीम के साथ कोलंबो पहुंचना फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला है. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि यह BCCI की पॉलिसी का उल्लंघन है. इस घटना ने डिसिप्लिन और नियमों पर बहस छेड़ दी है.

क्या है BCCI की पॉलिसी?

BCCI की मौजूदा पॉलिसी के मुताबिक, लंबे विदेशी दौरे (45 दिनों से ज्यादा) पर परिवार के सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा 14 दिनों तक ही साथ रहने की अनुमति है. वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भी यही नियम लागू है. हालांकि, अगर खिलाड़ी चाहें तो अपने परिवार के लिए अलग से होटल या व्यवस्था कर सकते हैं, लेकिन टीम के आधिकारिक ठहरने या ट्रैवल में शामिल नहीं किया जा सकता. इससे पहले कई सीरीज में परिवारों को टीम के साथ रहने की मनाही रही है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें