Abhishek Sharma Hospitalised: T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए खबर अच्छी नहीं है. उसके स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती कराये गए हैं. अभिषेक शर्मा के पेट में इंफेक्शन है. अस्पताल में भर्ती होने के बाद अभिषेक शर्मा के नामीबिया के खिलाफ खेलने की उम्मीदें अब ना के बराबर हैं. भारत को नामीबिया के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा मैच 12 फरवरी को खेलना है. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाना है.
USA के खिलाफ मैच के दौरान ही खराब थी तबीयत
USA के खिलाफ 7 फरवरी को खेले पहले मैच के दौरान ही ऐसी खबरें थी कि अभिषेक शर्मा की तबीयत सही नहीं है. कहा गया था कि उन्होंने तेज बुखार होने के बावजूद वो मैच खेला, जिसके बाद उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई.
अभिषेक शर्मा को क्या हुआ?
10 फरवरी को अभिषेक शर्मा टीम इंडिया की प्रैक्टिस सेशन में भी नजर नहीं आए. उनकी गैरमौजूदगी की वजह टीम मैनेजमेंट की ओर से उनके पेट का खराब होना बताया गया. लेकिन, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक को इंफेक्शन है.