T20 World Cup 2026 points table : साउथ अफ्रीका बनी अंक तालिका में नंबर 1 टीम, रन रेट में भी बेस्ट

T20 World Cup 2026 Points Table Updated: साउथ अफ्रीका की टीम अपने ग्रुप की अंक तालिका में पहले नंबर की टीम बन गई है. इसके अलावा कनाडा को हराने के बाद उसका रन रेट भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रही 20 टीमों के बीच सबसे बेहतर हो गया है. साउथ अफ्रीका ने 9 फरवरी की शाम खेले मुकाबले में कनाडा को 57 रन के बड़े अंतर से हराया, जिसका सीधा फायदा उसे उसकी अंक तालिका में मिला. साउथ अफ्रीका की टीम ग्रुप डी की अंक तालिका में अब नंबर 1 बन गई है. इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका के अलावा न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा और UAE की टीम हैं.

ग्रुप D में साउथ अफ्रीका नंबर 1, रन रेट में सबसे आगे

ग्रुप डी के पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों के ही एक-एक मैच खेलने के बाद 2-2 अंक हैं. मगर बेहतर रन रेट के आधार पर साउथ अफ्रीका पहले नंबर पर है. साउथ अफ्रीका का रन रेट 2.850 का है, जो कि टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रही 20 टीमों के बीच सबसे बेहतर है.

जिम्बाब्वे की टीम ग्रुप बी में पहले स्थान पर

साउथ अफ्रीका के बाद दूसरा बेहतर रन रेट उसके पड़ोसी देश जिम्बाब्वे की टीम का है, जो फिलहाल अपने ग्रुप में टॉप पर है. ग्रुप बी में मौजूद इस टीम के एक मैच खेलने के बाद 2 अंक हैं और इसका रन रेट 2.702 का है. श्रीलंका की टीम इस ग्रुप में दूसरे नंबर पर है. उसके भी 2 अंक हैं मगर रन रेट 1.000 का है.

ऐसा है ग्रुप C के पॉइंट्स टेबल का हाल

तीसरे बेहतर रन रेट वाली टीम वेस्टइंडीज की है, जो कि अपने ग्रुप सी में नंबर 1 है. वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच जीता था, जिसके बाद 2 अंक और 1.750 के रन रेट के साथ वो नंबर 1 टीम है. स्कॉटलैंड की टीम 2 मैच में 1 जीत और 1 हार के बाद अपने ग्रुप के पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. वहीं, नेपाल के खिलाफ हारने से बाल-बाल बचने वाली टीम तीसरे स्थान पर है. इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दोनों के पास 2-2 अंक हैं मगर स्कॉटलैंड का रन रेट इंग्लैंड से बेहतर है.

ग्रुप A के पॉइंट्स टेबल में भारत-पाकिस्तान अव्वल

भारत-पाकिस्तान वाले ग्रुप की बात करें तो यहां यही दोनों टीमें टॉप पर हैं. ग्रुप ए की अंक तालिका में भारत 2 पॉइंट् और 1.450 के साथ पहले नबर पर है. वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद पाकिस्तान के भी 2 अंक हैं मगर उसका रन रेट 0.240 का है.