बगावती बांग्लादेश को मिली माफी, ICC ने नहीं दी कोई सजा, दरियादिली दिखाकर किया ये बड़ा ऐलान

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत में अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नहीं खेलने का फैसला किया था, जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर स्कॉटलैंड को उनकी जगह शामिल किया था. जिसके बाद से ही माना जा रहा था कि बांग्लादेश को ये फैसला भारी पड़ सकता है और आईसीसी उसके खिलाफ बड़े एक्शन ले सकता है. हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी से बड़ी राहत मिली है. इसके साथ-साथ आईसीसी ने बांग्लादेश के लिए एक बड़ा ऐलान भी किया है.

बांग्लादेश को ICC ने नहीं दी कोई सजा

इंटरनेशनल क्रिकेट आउंसिल ने बांग्लादेश की 2026 टी20 वर्ल्ड कप से गैरमौजूदगी पर कोई एक्शन नहीं लेने का ऐलान किया है. इसके साथ ही, बीसीबी को एक बड़ा तोहफा भी मिला है. दरअसल, 2028 से 2031 के बीच कोई एक आईसीसी इवेंट बांग्लादेश में आयोजित होगा. आईसीसी ने साफ किया है कि बांग्लादेश को कोई फाइनेंशियल, स्पोर्टिंग और एडमिनिस्ट्रेटिव पेनल्टी का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा BCB का डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन कमिटी (DRC) में जाने का अधिकार भी बरकरार रहेगा.

आईसीसी ने एक आधिकारिक मीडिया रिलीज जारी कर बताया कि आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बीसीबी के बीच लाहौर में हुई बातचीत पूरी हो गई है. इस चर्चा में 2026 टी20 वर्ल्ड कप के अलावा साउथ एशिया में क्रिकेट के भविष्य पर भी बात हुई. मीडिया रिलीज के मुताबिक, बांग्लादेश को 2028-2031 के बीच एक आईसीसी इवेंट होस्ट करने का मौका मिलेगा. बता दें, बांग्लादेश को 2031 में भारत के साथ वनडे वर्ल्ड कप भी होस्ट करना है. ऐसे में उसे इससे पहले एक और इवेंट दिया जाएगा.

ICC चीफ एग्जीक्यूटिव का बड़ा बयान

आईसीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव संजोग गुप्ता ने कहा, ‘आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश की गैरमौजूदगी अफसोसजनक है, लेकिन इससे बांग्लादेश के प्रति आईसीसी की स्थायी प्रतिबद्धता में कोई बदलाव नहीं आएगा. हमारा ध्यान बीसीबी सहित अहम स्टेकहोल्डर के साथ मिलकर काम करने पर है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश में खेल लगातार बढ़े और इसके खिलाड़ियों और फैंस के लिए भविष्य के मौक मजबूत हों.’