IND vs PAK, T20 World Cup 2026: 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम पर टकराएंगे या नहीं? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनके बीच मुकाबला होगा या नहीं? इन सवालों के जवाब से अब पर्दा उठता दिख रहा है. पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से खबर आ रही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है. मतलब क्रिकेट के दो चिर-प्रतिद्वन्दी 15 फरवरी को श्रीलंकाई जमीन पर आमने-सामने दिख सकते हैं. इसे लेकर पाकिस्तान के पत्रकार जाहिद गिशकोरी ने अपने एक्स हैंडल पर बड़ी जानकारी शेयर की है.
पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत-पाक मैच पर दिया अपडेट
पाकिस्तान के पत्रकार जाहिद गिशकोरी ने अपने एक्स हैंडल लिखा कि, इस बात के पूरे आसार दिख रहे हैं कि पाकिस्तान की टीम भारत के साथ 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेल सकती है. उन्होंने आगे लिखा कि श्रीलंका में होने वाले इस मैच को लेकर पाकिस्तान सरकार के टॉप ऑफिशिएल्स ने उन्हें बताया है. इसलिए, इस बड़े मैच को लेकर कमर कस लें.
Important
Pakistan
will most likely play against India in #icct20worldcup2026 on 15th Feb in Sri Lanka, two informed Pakistan Govts top officials told me. Get ready for Big Cricket
Match, folks.
— Zahid Gishkori (@ZahidGishkori) February 8, 2026

will most likely play against India in #icct20worldcup2026 on 15th Feb in Sri Lanka, two informed Pakistan Govts top officials told me. Get ready for Big Cricket
Match, folks.