T20 World Cup 2026: ‘बांग्लादेशी हमारे भाई हैं’, Captain’s Day इवेंट में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने दे दिया बड़ा बयान

Salman Ali Agha on Bangladesh in T20 World Cup 2026 Captain’s Day: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के औपचारिक आगाज के लिए श्रीलंका पूरी तरह तैयार है. कोलंबो स्थित मर्केंटाइल क्रिकेट एसोसिएशन में आज ‘कैप्टन डे’ (Captain’s Day) इवेंट का आयोजन किया गया.

इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:00 बजे से हुई. प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन दो सत्रों में किया गया जिसमे 8 देशों के कप्तानों को दो समूहों (Groups) में विभाजित किया गया. पहला समूह ने दोपहर 12:00 बजे मीडिया को संबोधित किया, जबकि दूसरा समूह 12:30 बजे. इसमे शामिल होने वाली टीमों में मेजबान श्रीलंका और गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ पाकिस्तान, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, ओमान, UAE और जिम्बाब्वे के कप्तानों ने हिस्सा लिया.

पाक कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, ‘बांग्लादेशी हमारे भाई हैं’

Revsportz के रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टूर्नामेंट से पहले कैप्टन्स मीट के दौरान कहा, ‘बांग्लादेशी हमारे भाई हैं’, हम पाकिस्तान के लिए उनके सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार है. यह दुख की बात है कि वे टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं.

जब आगा से पूछा गया कि अगर सेमीफाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला भारत से होता है तो वे क्या करेंगे, तो उन्होंने सवाल को टाल दिया, उन्होंने कहा, “भारत के साथ खेल हमारे कंट्रोल में नहीं है. यह सरकार का फैसला था, और फिर से, अगर हमें सेमीफाइनल या फाइनल में उनके साथ खेलना है, तो हमें उनके पास वापस जाना होगा और उनकी सलाह पर काम करना होगा.”

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बीते सोमवार को कहा था कि खिलाड़ी सरकार या क्रिकेट बोर्ड के किसी भी निर्देश का पालन करेंगे जिसमें 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले हाई-प्रोफाइल टी20 विश्व कप मैच का बहिष्कार भी शामिल है. सलमान ने लाहौर से कोलंबो रवाना होने से पहले मीडिया से कहा था कि टीम को यह फैसला रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के तुरंत बाद टीम मैनेजर द्वारा बता दिया गया था.

“हम बोर्ड के साथ अनुबंधित खिलाड़ी हैं और सरकार तथा बोर्ड ने जो भी फैसला लिया है सभी खिलाड़ी उसके साथ हैं.” सलमान ने स्पष्ट किया था कि टी20 विश्व कप केवल भारत के खिलाफ खेलने तक सीमित नहीं है और टीम श्रीलंका में हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने और टूर्नामेंट जीतने के इरादे से जा रही है. उन्होंने कहा था कि हमारे तीन अन्य ग्रुप मैच हैं और हम सभी जीतकर अगले दौर के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करेंगे.

Leave a Comment