भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को होना है, मगर पाकिस्तान ने इस मुकाबले को बॉयकॉट करने का फैसला लिया है.
Surya Kumar YadavSurya Kumar Yadav on Ind vs pak: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को होना है, मगर पाकिस्तान ने इस मुकाबले को बॉयकॉट करने का फैसला लिया है.
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले पर भारत के टी-20 कप्तान सूर्य कुमार यादव की भी प्रतिक्रिया आई है. भारतीय कप्तान ने कहा, हमने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना नहीं किया,उन्होंने मना किया, हम खेलने के लिए तैयार हैं, हमारी टिकट बुक हो गई हैं और हम दिल्ली के बाद कोलंबो जा रहे हैं.
भारतीय कप्तान ने कहा, हमारी मानसिकता साफ है, हम खेलेंगे. हमारी फ्लाइट बुक है, हम तो जा रहे हैं और हम 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान का इंतजार करेंगे.
Add Cricket Country as a Preferred Source
हमें 15 तारीख को एक मैच खेलना है: सूर्या
भारतीय कप्तान ने कहा, मुझे लगता है कि उनका फैसला मेरे कंट्रोल में नहीं है, हमें बताया गया है कि हमें 15 तारीख को एक मैच खेलना है, हमने एशिया कप में उनसे तीन बार खेला है, हमने अच्छा खेला, हमें 15 तारीख को एक मैच खेलना है.
ओस कंट्रोल करने वाली चीज नहीं है: सूर्या
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ओस के फैक्टर पर कहा, ओस कंट्रोल करने वाली चीज़ नहीं है, हम वही कंट्रोल करेंगे जो हम कंट्रोल कर सकते हैं, हम पहले बैटिंग और चेज़िंग दोनों में अच्छा कर रहे हैं, हम बड़े मैचों पर फैसला लेंगे, हमने बहुत सारे मैच खेले हैं जब ओस होती है, हमें उस फैक्टर को नजरअंदाज करने की कोशिश करनी चाहिए.
वाशिंगटन सुंदर वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हैं: सूर्या
सूर्या ने वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर कहा, तिलक वर्मा को ब्रेक मिला,उन्होंने न्यूज़ीलैंड सीरीज़ नहीं खेली, जब वह वापस आए तो वह एक अलग खिलाड़ी दिखे, हमने वाशिंगटन सुंदर से बात की, वह लगभग तैयार हैं, हम उनके साथ धैर्य रखने को तैयार हैं.
सूर्यकुमार यादव ने ड्रेसिंग रूम में कोच गौतम गंभीर के प्रभाव पर कहा, यह एक शानदार सफ़र रहा है, उन्होंने टीम में जो माहौल बनाया है, उन्होंने टीम के लिए खेलने और पर्सनल माइलस्टोन को किनारे रखने की संस्कृति डालने की कोशिश की है,ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत हल्का है. सूर्या ने कहा कि प्लेइंग XI चुनना मुश्किल हो सकता है, लेकिन आपको टीम को आगे रखना होगा और बेस्ट प्लेइंग XI चुननी होगी.