स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Afghanistan U19 World Cup semifinal LIVE score: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान से है। इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी, वो अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड से 6 फरवरी को भिड़ेगी।
इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 310 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया है
थॉमस रेव की अगुवाई वाली टीम ने 3 फरवरी को पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया है। अब आज भारत-अफगानिस्तान मैच से दूसरी फाइनलिस्ट टीम मिलेगी।
भारत रिकॉर्ड 12वीं बार सेमीफाइनल खेल रहा है और उसका लक्ष्य 10वीं बार फाइनल में जगह बनाना है। वे पिछले पांचों फाइनल का हिस्सा रहे हैं और रिकॉर्ड छठी बार इस टूर्नामेंट को जीतने की कोशिश करेगा।
दूसरी ओर, अफगानिस्तान सिर्फ तीसरी बार सेमीफाइनल मैच खेल रहा है। वे 2018 और 2022 में इस स्टेज पर हार गए थे और पहली बार उनकी नजरें होगी कि वो फाइनल का टिकट कटाए। भारत अब तक टूर्नामेंट में अजेय है, जबकि अफगानिस्तान ने अपने पांच में से चार मैच जीते हैं।
IND U19 vs AFG U19: दोनों टीमें-
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, किशन कुमार सिंह
अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, नूरिस्तानी उमरजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान, खातिर स्टानिकजई, सलाम खान, जैतुल्लाह शाहीन, नजीफुल्लाह अमीरी