T20 World Cup 2026: युजवेंद्र चहल को कोस रहे हैं लोग, 25 सेकेंड का Video है वजह

Yuzvendra Chahal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले थाईलैंड में छुट्टियां मना रहे युजवेंद्र चहल को फैंस जमकर कोस रहे हैं. इसकी वजह है उनका ईशान किशन के सेलेक्शन के मामले पर पलट जाना. दरअसल चहल टी20 वर्ल्ड कप से पहले स्टार स्पोर्ट्स से बतौर एक्सपर्ट जुड़े हैं और उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन फैंस के साथ साझा की. गजब की बात ये है कि उन्होंने ईशान किशन को ही प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा है और संजू सैमसन को उनपर तरजीह दी है.

चहल ने ये क्या किया?

युजवेंद्र चहल का 25 सेकेंड का ये वीडियो फैंस को नापसंद आ रहा है. युजवेंद्र चहल के इस वीडियो पर फैंस अजीबोगरीब कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने तो उन्हें याद दिलाया कि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान ईशान किशन को मौके देने की बात कर रहे थे और अब वो सैमसन को टीम में रखकर इसी खिलाड़ी को बाहर कर रहे हैं.

युजवेंद्र चहल ने चुनी ये प्लेइंग इलेवन

युजवेंद्र चहल ने अपनी प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा को रखा है. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या को भी उन्होंने प्लेइंग इलेवन में जगह दी. इसके अलावा उन्होंने प्लेइंग इलेवन में शिवम दुबे और रिंकू सिंह, साथ ही अक्षर पटेल को जगह दी. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती, बुमराह और अर्शदीप सिंह को उन्होंने मौका दिया. हालांकि इशान किशन को बाहर करने के मुद्दे पर फैंस उनसे कतई सहमत नहीं हैं. बता दें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में इशान किशन ने धुआंधार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 4 टी20 मैच खेले और एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा, दूसरी ओर संजू सैमसन पूरी सीरीज में 50 रन भी नहीं बना पाए. यही वजह है कि ईशान किशन की प्लेइंग इलेवन में दावेदारी ज्यादा मजबूत लग रही है.