T20 World Cup 2026 का रोमांच अब बस शुरू होने ही वाला है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी 2026 से शुरू होकर 8 मार्च 2026 तक चलेगा। क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस बार भी सभी मैच JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव देखे जा सकेंगे।
अगर आप भी कम खर्च में पूरा वर्ल्ड कप देखना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। यहां हम आपको ₹200 से कम कीमत वाले ऐसे प्रीपेड प्लान्स बता रहे हैं, जिनमें JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Jio का ₹100 प्रीपेड प्लान
यह एक डेटा वाउचर है, जिसकी वैलिडिटी 30 दिन की है। इसमें यूजर्स को 5GB डेटा मिलता है। इसके साथ मोबाइल/टीवी का 30 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट 64Kbps स्पीड से चलता रहेगा।
Jio का ₹195 प्रीपेड प्लान
यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो पूरे टूर्नामेंट तक बिना रुकावट मैच देखना चाहते हैं। इसमें 90 दिनों की वैलिडिटी, 15GB डेटा और JioHotstar मोबाइल/टीवी का 90 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। डेटा खत्म होने पर स्पीड 64Kbps रह जाती है।
Vi का ₹101 प्रीपेड प्लान
Vi यूजर्स के लिए यह एक किफायती विकल्प है। इस प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी, 5GB डेटा और JioHotstar का 1 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। हल्के इस्तेमाल और मैच देखने वालों के लिए यह प्लान सही है।
Vi का ₹151 प्रीपेड प्लान
इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिन है और इसमें 4GB डेटा मिलता है। साथ ही JioHotstar का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। कम डेटा लेकिन लंबी वैलिडिटी चाहने वालों के लिए यह अच्छा ऑप्शन है।
Vi का ₹169 प्रीपेड प्लान
यह Vi का एक बैलेंस्ड प्लान है, जिसमें 90 दिनों की वैलिडिटी, 8GB डेटा और JioHotstar का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है। पूरे वर्ल्ड कप के लिए यह प्लान काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
Airtel का ₹100 प्रीपेड प्लान
इस प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी, 6GB डेटा और JioHotstar मोबाइल का 1 महीने का मिलता है। ध्यान रखें कि डेटा खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB चार्ज देना होगा।
Airtel का ₹195 प्रीपेड प्लान
Airtel यूजर्स के लिए यह सबसे पावरफुल प्लान है। इसमें 12GB डेटा, JioHotstar मोबाइल का 1 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन और Airtel Xstream Play (20+ OTTs) की सुविधा मिलती है। डेटा खत्म होने पर 50 पैसे प्रति MB चार्ज लगेगा। अगर आप कम बजट में T20 World Cup 2026 का मजा लेना चाहते हैं, तो ये प्लान आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकते हैं।