क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था Marylebone Cricket Club (MCC) ने 2026 के लिए नए कानूनों का ऐलान किया है. इस कानून के तहत क्रिकेट के कई नियम बदले गए हैं, जिसमें एक बड़ा बदलाव टेस्ट क्रिकेट में हुआ है. एमसीसी ने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा नियम बदला है जिससे इस फॉर्मेट में और ज्यादा रोमांच पैदा होगा. Marylebone Cricket Club (MCC) के नए कानून के मुताबिक अगर किसी टेस्ट मैच में दिन के आखिरी ओवर में कोई विकेट गिरता है तो खेल वहीं नहीं रुकेगा, जबतक आखिरी ओवर पूरा नहीं हुआ खेल जारी रहेगा.
टेस्ट क्रिकेट का बड़ा नियम बदला
Marylebone Cricket Club के कानून 12.5.2 के मुताबिक टेस्ट क्रिकेट में दिन के आखिरी ओवर में विकेट गिरते ही उस दिन का खेल बंद नहीं होगा. आमतौर पर ऐसा होता था कि अगर दिन के आखिरी ओवर में अगर विकेट गिरता था तो मैच वहीं बंद कर दिया जाता था. इसके बाद अगले दिन बैटिंग टीम अपनी रणनीति के मुताबिक बल्लेबाज को उतारती थी. लेकिन एमसीसी के नियम के मुताबिक आखिरी ओवर में अगर विकेट गिरा तो मैच उस दिन की अंतिम गेंद तक मैच जारी रहेगा. इससे दबाव बना रही फील्डिंग टीम को मैच में पकड़ बनाने या विरोधी पर दबाव डालने में और मदद मिलेगी. (खबर अपडेट हो रही है)