AUS U19 vs ENG U19: अंडर-19 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल आज, इतने बजे शुरू होगा मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होगा, जिससे पहले वार्म-अप मैच भी इन्हीं देशों में खेले जाएंगे। वार्म-अप मैच 2 फरवरी से 6 फरवरी तक खेले जाएंगे।

इसी बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले भी खेले जाएंगे।

भारतीय सरजमीं पर बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) ग्राउंड-1 और नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और चेन्नई में एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में वार्म-अप मैच खेले जाएंगे। दूसरी ओर, श्रीलंका में एसएससी क्रिकेट ग्राउंड और कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड में वार्म-अप मैच आयोजित होंगे।

अंडर-19 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल आज

इसी बीच तीन फरवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल खेल जाएगा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से होगा। अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रही ऑस्ट्रेलिया टीम इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी।

साल 2024 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप और सुपर-6 में कोई भी मैच नहीं गंवाया है। वह खिताब डिफेंड करने के बहुत करीब आ गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान ओलिवर पीक गजब की फॉर्म में हैं। वहीं, विल मलाजचुक टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक जड़कर तहलका मचा चुके हैं।

इंग्लैंड भी होगी तैयार

दूसरी तरफ इंग्लैंड भी पूरी तैयारी के साथ सेमीफाइनल में उतरेगी। कप्तान थॉमस रॉ और बेन मायेस से टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी। फरहान अहमद अपने स्पिन के जादू में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को उलझाने के लिए तैयार होंगे। अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने अपना पिछले पांच मैच जीते हैं।

3 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच-

  • ओमान बनाम श्रीलंका ‘ए’: कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो (दोपहर 1 बजे से)
  • नीदरलैंड बनाम जिम्बाब्वे: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (दोपहर 3 बजे से)
  • नेपाल बनाम यूएई: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (शाम 5 बजे से)

यहां देख सकते हैं प्रसारण

अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार पर फैंस लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा।

Leave a Comment