न्यूजीलैंड को 4-1 से हराने के बाद ब्रेक पर हैं टीम इंडिया के हेड कोच, जानें कहां गए गौतम गंभीर?

Gautam Gambhir News: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया अब सीधे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में जुट गई है। टूर्नामेंट के आगाज में अब सिर्फ 6 दिन बाकी हैं।

भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को मुंबई में यूएसए के खिलाफ खेलने उतरेगी। घरेलू हालात में खेले जाने वाले इस मेगा टूर्नामेंट को लेकर टीम इंडिया का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है।

सीरीज जीत के बाद ब्रेक पर गए गौतम गंभीर

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होते ही टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने छोटा सा ब्रेक लिया है। सीरीज के बाद उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां से वह अपने परिवार के साथ समय बिताने रवाना हुए। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को 1 से 2 दिन का आराम दिया गया है, ताकि सभी मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा होकर बड़े टूर्नामेंट में उतर सकें।

 

अभ्यास मैच पर रहेगी नजर

4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने वाली है। इसके लिए 3 फरवरी तक पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ का मुंबई पहुंचना जरूरी है। इस अभ्यास मैच में टीम मैनेजमेंट अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 को आजमाने पर फोकस करेगा। हालांकि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारतीय खिलाड़ियों को ज्यादा नेट प्रैक्टिस की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। लगभग सभी खिलाड़ी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं, जो टीम के लिए सकारात्मक संकेत है।

घरेलू मैदान पर खिताब बचाने की चुनौती

भारत मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन है और इस बार घरेलू मैदान पर खिताब डिफेंड करने उतरेगा। ऐसे में फैंस की उम्मीदें भी टीम से काफी ज्यादा हैं। भारतीय टीम के ग्रुप में यूएसए, नामीबिया, नीदरलैंड और पाकिस्तान शामिल हैं। ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ माना जा रहा है, जो 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा।

सुपर-6 में पहुंचना आसान?

ग्रुप की ताकत को देखते हुए के लिए सुपर-6 स्टेज में पहुंचना अपेक्षाकृत आसान माना जा रहा है। खास बात यह है कि भारतीय टीम ने पिछले दो सालों में एक भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है। इस शानदार रिकॉर्ड के चलते विपक्षी टीमें भारत के खिलाफ खेलने से पहले ही दबाव में नजर आएंगी। ऐसे में टीम इंडिया पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उतरने को तैयार है।

Leave a Comment