India vs Pakistan U19 Cricket World Cup, Cricket Score and Updates in Hindi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें आज आमने-सामने होने जा रही हैं. जिम्बाब्वे के बुलावायो स्टेडियम में सुपर-6 राउंड में भारत-पाकिस्तान की टक्कर हो रही है. इस मैच का नतीजा तय करेगा कि इन दोनों में से कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी. जहां टीम इंडिया को सिर्फ एक जीत की जरूरत है, वहीं मामूली अंतर से हार भी उसे सेमीफाइनल का टिकट दिला देगी. वहीं पाकिस्तान को इस मैच में बहुत बड़े अंतर से ही जीत हासिल करनी होगी, तभी उसे सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी.