क्रिस गेल ने बतौर ओपनर वनडे में कुल 328 छक्के (274 पारियों में) लगाए थे, लेकिन अब रोहित शर्मा ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने 329 छक्के लगा दिए हैं और वह अब वनडे क्रिकेट में ओपनर के रूप में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान कुल 29 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाये और इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के आये. यह उपलब्धि और भी खास इसलिए है क्योंकि रोहित ने यह कमाल अपने (191 पारियां) में किया है जो क्रिस गेल के मुकाबले आधी है. रोहित ने अपनी पावर-हिटिंग से सबको प्रभावित किया और एक बार फिर साबित कर दिया कि वो ‘सिक्सर किंग’ हैं.
ODI में ‘सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर बने रोहित
| बल्लेबाज | बतौर ओपनर सिक्स | पारी |
| रोहित शर्मा | 329 | 191 |
| क्रिस गेल | 328 | 274 |
| सनथ जयसूर्या | 263 | 382 |
| मार्टिन गप्टिन | 174 | 174 |
| सचिन तेंदुलकर | 167 | 340 |
इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को वनडे सीरीज के पहले मैच में जीत के लिए 301 रन का टारगेट दिया. बीसीए स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में डेरिल मिशेल, डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोलस का अहम योगदान रहा, जिन्होंने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर मेहमान न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया.