Watch Video: मैच के बीच गौतम गंभीर के फेवरेट प्लेयर ने पार की हद,अपने ही साथी को दी गाली; VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल

Harshit Rana Viral Video: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ए को श्रीलंका ए के खिलाफ 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. गुरुवार, 26 नवंबर को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा.

इस हार के बाद तेज गेंदबाज हर्षित राणा सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर आ गए हैं. सिर्फ अपनी महंगी गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि मैदान पर अपने व्यवहार को लेकर भी वह आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं.

दरअसल, मैच के दौरान हर्षित राणा अपने साथी खिलाड़ी शाहबाज अहमद पर भड़कते नजर आए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद कई भारतीय क्रिकेट फैंस ने हर्षित राणा के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की है.

शाहबाज अहमद पर भड़के हर्षित राणा, वायरल हुआ वीडियो

यह घटना श्रीलंका ए की पारी के दौरान की बताई जा रही है. जब श्रीलंकाई टीम 318 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, उस समय शाहबाज अहमद गेंद को उठाकर वापस करने में थोड़ा समय लगा रहे थे. इसी बात पर हर्षित राणा नाराज दिखाई दिए.वायरल वीडियो में हर्षित राणा साथी खिलाड़ी शाहबाज अहमद पर कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. उनका गुस्सा देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी भी हैरान रह गए. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने हर्षित राणा के व्यवहार की आलोचना की. कुछ यूजर्स ने तो तेज गेंदबाज के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग भी की है. हालांकि, इस घटना पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से किसी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

 

 

गेंदबाजी में भी फ्लॉप रहे हर्षित राणा

श्रीलंका ए के खिलाफ हर्षित राणा का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा. भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 318 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली.हर्षित राणा ने अपने 7 ओवर के स्पेल में 61 रन खर्च किए और सिर्फ एक विकेट हासिल किया. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.71 रहा. उन्होंने श्रीलंका ए के शतकवीर लसिथ क्रूसपुल्ले को आउट किया, जिन्होंने 107 गेंदों पर 116 रनों की शानदार पारी खेली.

Rising Stars Asia Cup में कैसा रहा हर्षित राणा का प्रदर्शन?

सेमीफाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद हर्षित राणा का पूरा टूर्नामेंट गेंदबाजी के लिहाज से ठीक-ठाक रहा. उन्होंने राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में कुल 4 मुकाबले खेले और 8 विकेट अपने नाम किए.

आंकड़े

प्रदर्शन

कुल मैच

4

कुल विकेट

8

कुल ओवर

26

दिए गए रन

217

इकॉनमी रेट

8.35

गेंदबाजी औसत

27.12

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

4/16

टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नेपाल के खिलाफ आया. इस मुकाबले में उन्होंने 6 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे. वहीं, यूएई के खिलाफ उन्होंने एक विकेट लिया, लेकिन अपने 10 ओवर के स्पेल में 63 रन खर्च कर दिए.

Leave a Comment