WBBL में अनोखा नजारा, 75 सेकंड की देरी पड़ी भारी, बिना गेंद खेले बोल्ड हुईं डिएंड्रा डॉटिन; देखें VIDEO

महिला बिग बैश लीग (WBBL) में एक ऐसा अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। वेस्टइंडीज की स्टार ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन को मैदान पर पहुंचने में 75 सेकंड से ज्यादा की देरी करना भारी पड़ गया।

इंग्लैंड की गेंदबाज सारा ग्लेन ने इस मौके का फायदा उठाया और डिएंड्रा डॉटिन को बिना एक भी गेंद खेले बोल्ड कर दिया।

क्रिकेट में इस तरह आउट होने को ‘टाइम्ड आउट’ कहा जाता है। इस अनोखी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। यह घटना विमेंस बिग बैश लीग के 33वें मुकाबले (ब्रिसबेन हीट वुमन बनाम मेलबर्न रेनीगेड्स वुमन) के दौरान की है।

दरअसल, मेलबर्न रेनेगेड्स की पारी के दौरान छठे विकेट के गिरने के बाद डिएंड्रा डॉटिन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर पहुंचीं। हालांकि, निर्धारित समय से ज्यादा देरी होने के कारण उन्हें इस अजीबोगरीब तरीके से अपना विकेट गंवाना पड़ा। सारा ग्लेन ने गेंद डाली और डिएंड्रा डॉटिन बोल्ड हो गईं। इस तरह वह बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गईं। उनके नाम के सामने एक गेंद पर शून्य रन दर्ज हुआ।

सारा ग्लेन और सोफी मोलिनेक्स ने की शानदार गेंदबाजी

मुकाबले की बात करें तो ब्रिस्बेन हीट महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन बनाए। चार्ली नॉट ने 14 गेंद में 15 रन बनाए, जबकि ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने 15 गेंद में 23 रन की तेज पारी खेली। लूसी हैमिल्टन ने 15 गेंद में 21 और सियाना जिंजर ने भी 21 रन का योगदान दिया।

मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से सोफी मोलिनेक्स सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट लिए। हेली मैथ्यूज ने दो विकेट हासिल किये।

मेलबर्न रेनेगेड्स ने एक विकेट से जीता मुकाबला

138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 138 रन बनाकर मुकाबला एक विकेट से जीत लिया। टेस फ्लिंटॉफ ने 32 गेंद में 30 रन बनाए, जबकि जॉर्जिया वेयरहम ने 26 गेंद में 29 रन की पारी खेली। सोफी मोलिनेक्स ने 16 गेंद में 18 और क्लो ट्रायॉन ने 17 गेंद में 19 रन बनाए।

ब्रिस्बेन हीट की ओर से सारा ग्लेन और सियाना जिंजर ने दो-दो विकेट लिए। सारा ग्लेन ने डिएंड्रा डॉटिन का विकेट भी हासिल किया, जो इस मुकाबले का सबसे चर्चा में रहने वाला पल बन गया। ब्रिस्बेन हीट की ओर से 21 रन बनाने वाली सियाना जिंजर और चार विकेट लेने वाली सोफी मोलिनेक्स के प्रदर्शन के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा।

 

 

 

‘छोटा बच्चा जान के…’: यूएई के खिलाफ वैभव की पारी के मुरीद हुए जडेजा, गेंदबाजों के लिए बताया ‘यमराज’

यूएई के खिलाफ 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी के मुरीद हुए रविंद्र जडेजा ने अनोखे अंदाज में उनकी तारीफ की है। रविंद्र जडेजा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वैभव की ‘यमराज’ अवतार वाली तस्वीर और ‘छोटा बच्चा जान के…’ गाने के साथ राजस्थान रॉयल्स को टैग करते हुए ‘Well played’ लिखा, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Comment