सूर्यकुमार यादव टॉप-5 से बाहर, प्रियांश आर्या टॉप पर; सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष-10 बैटर

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 का कारवां बढ़त जा रहा है और इस टूर्नामेंट में 6 स्टेज के मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहले छह चरण के मैचों के बाद बात अगर इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की करें तो इसमें पहले नंबर पर दिल्ली के ओपनर प्रियांश आर्या आ चुके हैं जबकि मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉप-5 से बाहर हैं।

इस लिस्ट में यश ढुल और रजत पाटीदार भी शामिल हैं।

प्रियांश आर्या नंबर 1, सूर्यकुमार पहुंचे छठे नंबर पर

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन के छठे चरण के मुकाबले में दिल्ली के लिए प्रियांश आर्या ने तमिलनाडु के खिलाफ 181 रन की पारी खेली थी और इस दौरान 19 छक्के और 7 चौके लगाए थे। इस 19 छक्कों की मदद से प्रियांश आर्या इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। प्रियांश ने अब तक खेले 6 मैचों में सबसे ज्यादा 29 छक्के लगाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रवि सिंह हैं जिन्होंने 6 मैचों में 25 छक्के जड़े हैं।

इस लिस्ट में रजत पाटीदार चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने 6 मैचों में 19 छक्के लगाए हैं तो वहीं सूर्यकुमार यादव शिवालिक शर्मा के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं। सूर्या ने अब तक खेले 5 मैचों में 17 जबकि शिवालिक ने 6 मैचों में 17 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा यश ढुल ने अब तक खेले 6 मैचों में 15 छक्के जड़े हैं और 8वें स्थान पर मौजूद हैं। समीर रिजवी की बात करें तो उन्होंने 6 मैचों में 18 छक्के लगाए हैं और वो 5वें स्थान पर हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 छठे चरण के मैचों के बाद सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-10 बैटर

बल्लेबाज मैच पारी रन 6
प्रियांश आर्या 6 6 362 29
रवि सिंह 6 6 308 25
तेजस्वी दाहिया 6 6 238 21
अब्दुल समद 6 6 229 21
रजत पाटीदार 6 6 253 19
समीर रिजवी 6 6 218 18
शिवालिक शर्मा 6 6 214 17
सूर्यकुमार यादव 5 4 213 17
अंकित राजेश कुमार 6 6 282 16
यश ढुल 6 6 301 15
रोहित कन्नुमल 5 5 229 14
साहिल परख 6 6 234 13

Leave a Comment