IND-A vs UAE: यूएई ने टॉस जीता, टीम इंडिया में 3 बदलाव, कप्तान तिलक ने इन खिलाड़ी को किया बाहर

IND-A vs UAE LIVE: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 50 ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट में संयुक्त अरब अमीरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान A के खिलाफ खेलने वाली इंडिया A की एकादश (XI) में तीन बदलाव किए गए हैं, आयुष बडोनी, विपराज निगम और प्रिंस यादव की जगह प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान को शामिल किया गया है।

टीम इंडिया 2 मैच में 1 हार और 1 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है। यूएई की टीम 2 मैच में 2 हार के साथ चौथे पायदान पर है। पाकिस्तान की टीम 2 मैच में 2 जीत के साथ पहले स्थान पर है।

भारत ए (प्लेइंग इलेवन):

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज़ अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान।

यूएई:

बासिल हमीद (कप्तान), आफताब आलम, अंश टंडन, अर्यांश शर्मा, अयान मिस्बाह, अवैस अली शाह, एथन डिसूजा, इबरार अहमद, मुहम्मद मोहसिन, मुहम्मद शाहदाद, नूरुल्लाह अयोबी, ओमिद रहमान, सोहैब खान, उदीश सूरी और जाहिद अली।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारत के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स 50 ओवर टूर्नामेंट के ग्रुप बी के अपने अंतिम मैच में मंगलवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने तीन बदलाव करते हुए आयुष बडोनी, विपराज निगम और प्रिंस यादव की जगह प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान को अपनी अंतिम एकादश में शामिल किया है।

 

 

 

Leave a Comment