ऋषभ पंत ने केन विलियमसन को छोड़ा पीछे, टॉप-10 में की एंट्री; WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष दस बैटर

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया और इस शतकीय पारी के दम पर वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रन बनाने के मामले में पूर्व कीवी बैटर केन विलियमसन से आगे निकल गए।

यही नहीं पंत अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार हो गए जबकि केन विलियमसन अब शीर्ष 10 की लिस्ट से बाहर हो गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर जो रूट हैं।

पंत ने केन विलियमसन को छोड़ा पीछे

ऋषभ पंत ने कीवी टीम के खिलाफ पहली पारी में 128 रन की शानदार पारी खेली और केन विलियमस से आगे निकल गए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पंत ने अब तक कुल 3076 रन बनाए हैं जबकि केन विलियमस ने 3025 रन बनाए थे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पंत अब 10वें नंबर पर पहुंच गए जबकि केन विलियमसन 11वें नंबर पर खिसक गए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में पंत एकमात्र भारतीय के रूप में मौजूद हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर जो रूट मौजूद हैं जिन्होंने अब तक खेले 80 मैचों में 6815 रन बनाए हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं जिन्होंने 4804 रन 63 टेस्ट मैचों में बनाए हैं। इस लिस्ट में बाबर आजम छठे नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक 45 मैचों में 3626 रन बनाए हैं जबकि हैरी ब्रुक 9वें स्थान पर चल रहे हैं जिन्होंने अब तक खेले 37 मैचों में 3214 रन बनाए हैं। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं जिनमें बाद में बदलाव हो सकते हैं। )

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर

बल्लेबाज साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
जो रूट 2019-2026 80 147 13 6815 262 50.85 11363 59.97 23 25 10 710 18
स्टीव स्मिथ 2019-2026 63 110 12 4804 211 49.02 9268 51.83 14 21 7 511 35
मार्नस लाबुशेन 2019-2026 63 115 9 4651 215 43.87 8890 52.31 11 24 4 528 14
ट्रैविस हेड 2019-2026 62 106 5 4200 175 41.58 5704 73.63 12 15 6 528 40
बेन स्टोक्स 2019-2026 64 117 7 3857 176 35.06 6550 58.88 8 19 6 395 88
बाबर आजम 2019-2026 45 83 6 3626 196 47.09 6338 57.21 8 24 1 437 21
उस्मान ख्वाजा 2019-2026 47 88 8 3464 232 43.3 7234 47.88 8 14 6 369 13
जैक क्राउली 2020-2026 57 105 1 3314 267 31.86 5088 65.13 4 20 11 458 13
हैरी ब्रुक 2022-2026 37 64 1 3214 317 51.01 3827 83.98 9 17 4 342 44
ऋषभ पंत 2019-2026 43* 75 4 3076 146 43.32 4112

Leave a Comment