भारत ने पांचवीं बार बनाए 700 से ज्यादा रन, विदेश में सबसे बड़ा स्कोर, 50 से ज्यादा की 7 साझेदारियों से रचा इतिहास

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बदौलत मजबूत स्थिति में है। यशस्वी जायसवाल से लेकर अंशुल कम्बोज तक ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की खबर ली।

केएल राहुल ने 136 और ऋषभ पंत ने 128 रन बनाए। शुभमन गिल ने 98, यशस्वी जायसवाल ने 85, देवदत्त पडिक्कल 80, ध्रुव जुरेल ने 78, अंशुल कम्बोज ने 38, वाशिंगटन सुंदर ने 24, आकाशदीप ने 13 और जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 7 रन बनाए।

चौथे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी 9 विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की। भारत ने इस मैराथन बल्लेबाजी के दौरान विदेश में अपना सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। उसने पांचवीं बार 700 से ज्यादा रन बनाए। 10 साल बाद उसने 700 से ज्यादा का स्कोर बनाए। टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पहली सात विकेट के लिए 50 से ज्यादा रनों की साझेदारियां हुईं। एक नजर डालते हैं रिकॉर्ड्स पर:

टेस्ट मैचों में भारत के सबसे बड़े स्कोर

759/7 घोषित बनाम इंग्लैंड, चेन्नई, 2016
726/9 घोषित बनाम श्रीलंका, ब्रेबोर्न, 2009
720/9 घोषित बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
707 बनाम श्रीलंका, कोलंबो (SSC), 2010
705/7 घोषित बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2004

न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा स्कोर

यह न्यूजीलैंड में बना किसी भी टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। 2019 में हैमिल्टन में बांग्लादेश के खिलाफ मेजबान टीम (न्यूज़ीलैंड) का 715/6 घोषित का रिकॉर्ड टूटा। टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इसने 1995 में इसी मैदान पर वेस्टइंडीज द्वारा बनाए गए 660/5 घोषित का रिकॉर्ड तोड़ा।

टेस्ट मैचों में 700 से अधिक का स्कोर

7 – श्रीलंका
5 – भारत
4 – इंग्लैंड
4 – ऑस्ट्रेलिया
4 – वेस्टइंडीज
2 – पाकिस्तान
1 – न्यूजीलैंड

टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 50 से ज्यादा रन की सबसे ज्यादा साझेदारियां

8 – भारत (पहली पारी) बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 2007।
7 – ऑस्ट्रेलिया (दूसरी पारी) बनाम इंग्लैंड, सिडनी, 2025/26।
7 – भारत (दूसरी पारी) बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंग्टन, 2026।

केएल राहुल ने रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में केएल राहुल से पहले 7 एशियाई बल्लेबाजों ने शतक जड़े थे। इनमें राहुल के अलावा केवल पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सईद अनवर ने ही बतौर ओपनर शतक जड़ा है। बाकी अन्य बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, यूनुस खान, कुमार संगकारा और विराट कोहली हैं।

Leave a Comment