भले ही रनों का अंबार लगा रहे सूर्यकुमार यादव, मगर टीम इंडिया में नहीं मिलेगी जगह? BCCI ने बंद किए दरवाजे

Suryakumar Yadav Comeback: पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद भी सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया.

अब सूर्या घरेलू क्रिकेट के जरिए प्रदर्शन करके एक बार फिर भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इस बीच एक बड़ी रिपोर्ट निकलकर सामने आई है. इसमें दावा किया गया कि सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के सिलेक्शन प्लान का हिस्सा नहीं हैं. उनकी टीम इंडिया में वापसी का राह आसान नहीं होने वाली है.

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपनी कप्तानी में भारत को इसी साल मार्च में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया था. इसके बाद सूर्या की कप्तानी छीन ली गई और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. BCCI जून 2026 में श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का नया टी20 कप्तान बनाया.

सूर्या की नहीं होगी वापसी!

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, BCCI के सूत्रों ने बताया कि फिलहाल सूर्यकुमार यादव के लिए टीम इंडिया में वापसी के सारे दरवाजे पूरी तरह बंद हो गए हैं. सूत्र ने साफ कहा है कि सूर्या अभी टीम इंडिया की सिलेक्शन प्लानिंग का पार्ट नहीं हैं. BCCI का कहना है कि अभी तो व्हाइट-बॉल सेटअप में यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ी के लिए जगह नहीं बन पा रही है.

सूर्या को कहां दी जाए जगह?

BCCI सूत्र ने कहा कि सूर्यकुमार यादव लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार मेहनत कर रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन भी दिखा रहे हैं, लेकिन मौजूदा टीम कॉम्बिनेशन में उनके लिए कोई खाली जगह नजर नहीं आ रही है. भले ही सूर्या अच्छा खेल रहे हैं, सबसे बड़ा सवाल यही है कि उन्हें मौजूदा टीम इंडिया में जगह कहां दी जाए? फिलहाल कोई जगह उपलब्ध नहीं है. सूत्र ने साफ कहा कि जब यशस्वी जायसवाल की ही जगह नहीं बना पा रही है, तो सूर्या को कैसे फिट जाए?

शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्या

टीम इंडिया से दूर होने के बाद सूर्यकुमार यादव भी फॉर्म में लौट आए हैं. सूर्यकुमार यादव के बल्ले से घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में रन बरस रहे हैं. इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव मुंबई की टीम की कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 14 नवंबर को सिर्फ 21 गेंदों पर नाबाद 60 रनों की पारी खेली.

इसके बाद गुजरात के खिलाफ भी सिर्फ 29 गेंद पर 82 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 7 छक्के लगाए. इसके बाद गोवा के खिलाफ मैच में भी सूर्या ने 12 गेंद पर 3 छक्के की मदद से 25 रनों का योगदान दिया. सूर्या के इस शानदार फॉर्म को देखते हुए फैंस उनकी वापसी के कयास लगा रहे थे. इस बीच BCCI ने अपना रुख साफ कर दिया है कि फिलहाल सूर्या की वापसी नहीं होने वाली है.

Leave a Comment