Punjab Kings Bowling Coach Paras Mhambrey: IPL 2027 के 20वें सीजन के आगाज होने से पहले पंजाब किंग्स ने अपनी टीम को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। फ्रेंचाइजी ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय टीम के पूर्व बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे को टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।
ऐसे में अब 54 साल के म्हाम्ब्रे टीम में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जेम्स होप्स की जगह लेंगे। मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही मुंबई इंडियंस ने पारस म्हाम्ब्रे को अपने कोचिंग स्टाफ से अलग करने का फैसला किया था, जिसके बाद पंजाब ने उन्हें अपने साथ जोड़ने में देर नहीं लगाई।
पारस म्हाम्ब्रे ने पूरी की सभी औपचारिकताएं
दरअसल, ‘स्पोर्टस्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पारस म्हाम्ब्रे ने के साथ जुड़ने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और वह आगामी सीजन से पहले टीम के कैंप का हिस्सा बन जाएंगे।
इस नई पारी के साथ ही म्हाम्ब्रे एक बार फिर पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम करते दिखाई देंगे। दोनों दिग्गजों की यह जोड़ी इससे पहले मुंबई इंडियंस के खेमे में भी साथ काम कर चुकी है।
सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव कर रही है पंजाब की टीम
से पहले पंजाब किंग्स अपने सपोर्ट स्टाफ को नए सिरे से तैयार कर रही है। गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स के अलावा टीम के फील्डिंग कोच ब्रैड हैडिन भी फ्रेंचाइजी से अलग हो चुके हैं। वहीं, पिछले सीजन के खत्म होने के तुरंत बाद साईराज बहुतुले ने भी पंजाब का साथ छोड़ दिया था, जिन्हें बाद में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का स्पिन-बॉलिंग कोच बनाया गया।
टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में रहा अहम रोल
पारस म्हाम्ब्रे के पास कोचिंग का लंबा और शानदार अनुभव है। वह 2022 से 2024 तक भारतीय टीम में राहुल द्रविड़ के कोचिंग स्टाफ के सबसे अहम सदस्यों में से एक थे। उनके मार्गदर्शन में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया।
वर्ल्ड कप के बाद वह आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे। फिलहाल म्हाम्ब्रे दुबई में हैं, जहां वह ILT20 लीग में ‘MI एमिरेट्स’ के बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
पिछले सीजन प्लेऑफ से चूक गई थी पंजाब किंग्स
आपको बता दें कि आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन मिला-जुला रहा था और टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही थी। पिछले सीजन खेले गए 14 मुकाबलों में पंजाब को 7 में जीत मिली थी, जबकि 6 मैचों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा था। अब नए कोचिंग सेटअप के साथ पंजाब की नजरें अगले सीजन में खिताब का सूखा खत्म करने पर होंगी।