India A vs Nepal LIVE Score, Asia Cup Rising Stars Updates: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के ग्रुप मुकाबले में,इंडिया A के कप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्रा ने
नेपाल के खिलाफ शानदार शतक जड़े हैं। तिलक ने 113 गेंद में 107 रन की पारी खेली। इस दौरान 6 चौके और 4 छक्के मारे। कुमार कुशाग्र का शतक! झारखंड के इस 22 वर्षीय विकेटकीपर ने 40वें ओवर में दो छक्के जड़कर शानदार अंदाज में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने सिर्फ 93 गेंदों में शतक तक का सफर तय किया!
विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्रा ने 93 गेंद में शतक पूरे किए, इस दौरान 8 चौके और 4 छक्के मारे। तिलक और कुशाग्र ने चौथे विकेट के लिए 191 गेंद में 206 रन की साझेदारी की। कुशाग्र ने 102 गेंद में 117 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके 5 छक्के शामिल हैं। शुरुआत में भारत की स्थिति 42/3 थी।