IND U19 vs PAK U19 Live Streaming: अंडर 19 एशिया कप 2026 के 8वें मैच में इंडिया अंडर 19 टीम का सामना पाकिस्तान अंडर 19 टीम के साथ होगा। ये भारत का इस सीजन का दूसरा मैच होगा और भारतीय टीम अपने विजयीक्रम के बनाए रखना चाहेगा।
भारत ने इससे पहले नेपाल को अपने पहले ही लीग मैच में 10 विकेट से हराया था और अब भारत की नजर पाकिस्तान को हराने पर होगा। पाकिस्तान का भी ये दूसरा लीग मैच होगा।
भारत और पाकिस्तान का मैच रोमांचक होने वाला है और भारत को जीत के लिए भी इस टीम के खिलाफ कड़ी मशक्कत करनी होगी। भारत ने पहला मैच जीतकर 2 अंक हासिल किया था और ग्रुप ए की अंकतालिका में पहले नंबर पर आ गया था। पाकिस्तान को हराने के बाद भारत के 4 अंक हो जाएंगे और अंकतालिका में टीम इंडिया की स्थिति और मजबूत हो जाएगी साथ ही आगे बढ़ने का रास्ता भी खुल जाएगा। इस मैच को आप किस तरह से लाइव देख सकते हैं इसके बारे में जानते हैं।
भारत अंडर19 बनाम पाकिस्तान अंडर19 मैच कब खेला जाएगा?
भारत अंडर19 बनाम पाकिस्तान अंडर19 मैच 8 नवंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) खेला जाएगा।
भारत अंडर19 बनाम पाकिस्तान अंडर19 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत अंडर19 बनाम पाकिस्तान अंडर19 मैच अल अमिरात क्रिकेट ग्राउंड, ओमान में खेला जाएगा।
टीवी पर भारत अंडर19 बनाम पाकिस्तान अंडर19 मैच कैसे देखें?
भारत अंडर19 बनाम पाकिस्तान अंडर19 मैच का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
भारत अंडर19 बनाम पाकिस्तान अंडर19 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
भारत अंडर19 बनाम पाकिस्तान अंडर19 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
भारत की अंडर19 टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उप-कप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सवासानी, मोहित उलवा, काव्या पटेल, शविन विनोद, इशान सूद।
पाकिस्तान की अंडर19 टीम: फरहान यूसुफ (कप्तान), अब्दुल कादिर (विकेटकीपर), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, हयाम खान, हुजैफा अहसन, जहांगीर बिलाल, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सेयम, नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, उस्मान खान।
रोहित शर्मा टॉप-3 से बाहर, सचिन से आगे कोहली; इंटरनेशनल क्रिकेट में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर
इंटरनेशनल क्रिकेट मेंं जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर से आगे विराट कोहली और रिकी पोटिंग हैं। इस लिक्ट में रोहित शर्मा टॉप-5 से बाहर हैं।