Team India Squad: भारत न्यूजीलैंज के बीच 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज शुभमन गिल की कप्तानी में खेली जाने वाली है. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ODI स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव हुआ है.
ये बदलाव प्रसिद्ध कृष्णा के पांच मैचों की वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद हुआ है. अब स्क्वाड में एक नए तेज गेंदबाज को मौका मिला है. ऐसे में आप भी जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित होंगे कि, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह कौन शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए टीम में आया है. तो आइए हम आपको आज इस बारे में बताते हैं.
आपको बता दें कि, पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, जिन्हे न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में चुना गया था. उनको जब स्क्वाड में चुना गया था, तब उनकी फिटनेस क्लियर नहीं थी उस पर सवाल थे. अब इस सीरीज से पहले कृष्णा मैच फिन नहीं होने के कारण चोट से उभर नहीं पाने की वजह से बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह पर जम्मू-कश्मीर के पेसर को मौका दिया गया है.
आकिब नबी को मिला मौका
बीसीसीआई ने आज सुबह टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में बदलाव की अपडेट के बारे में अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर उसे शेयर किया है. पोस्ट में लिखा गया है कि, पहले पहले तीन ODI के लिए आकिब नबी को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. मेन्स सिलेक्शन कमिटी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन ODI के लिए आकिब नबी को स्क्वॉड में शामिल किया है. दाएं हाथ के पेसर, जो शुरू में सीरीज के चौथे पांचवें ODI के लिए स्क्वॉड में थे. अब ODI सीरीज की शुरुआत से भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा होंगे’.
टीम इंडिया के लिए आकिब नबी वनडे डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने 2026 में ही टीम इंडिया के लिए अपना वनडे डेब्यू किया था. नबी ने अपना वनडे अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 30 सितंबर 2026 को भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में किया था, जहां भारत वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच हुआ था. इस मैच में 8.5 ओवर में 84 रन लुटाए उन्हें 1 विकेट भी हासिल नहीं हुआ था. अब उनके पास न्यूजीलैंड ने अपने आंकड़े बेहतर करने का मौका होगा.
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का अपडेट हुआ स्क्वाड
पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारत का स्क्वाड – शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए), औकिब नबी.
चौथे पांचवें वनडे के लिए भारत का स्क्वाड – श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान/विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.