IPL 2027 में किस टीम से खेलेंगे हार्दिक पंड्या? इस पूर्व क्रिकेटर ने कर दिया खुलासा

IPL 2027 के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा. ऑक्शन से पहले प्लेयर्स की ट्रेडिंग को लेकर अटकलों का दौर जारी है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर सबके ज्यादा चर्चा चल रही है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक की मुंबई इंडियंस से विदाई तय है. उनकी कप्तानी में MI की परफॉर्मेंस काफी खराब रही. हार्दिक मुंबई इंडियंस छोड़ने के बाद कहां जाऐंगे? किस टीम से खेलेंगे? अभी कुछ भी तय नहीं हैं. लेकिन, इस बीच पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने इशारा किया है कि हार्दिक IPL 2027 में राजस्थान रॉयल्स (RR) से जुड़ सकते हैं.

राजस्थान रॉयल्स जा सकते हैं हार्दिक

कुछ दिन पहले क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को ट्रेड करने के लिए CSK और KKR सहित कुछ टीमों से बात की है. लेकिन, किसी ने ट्रेड की पुष्टि नहीं की. पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन की मानें, तो हार्दिक का CSK जाना मुश्किल हैं. हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने कि लिए राजस्थान रॉयल्स सबसे आगे है. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,

ऐसी चर्चा है कि एमएस धोनी खुद हार्दिक पंड्या को CSK में आने के लिए कहेंगे. हार्दिक का टीम में आना CSK के लिए अच्छा रहेगा. लेकिन, मुझे लगता है कि ऐसा होना काफी मुश्किल है. मैंने जो सुना है, उसके मुताबिक हार्दिक को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल करने की रेस में राजस्थान रॉयल्स सबसे आगे है.

MI में हार्दिक पंड्या की दूसरी पारी रही फ्लॉप

IPL 2024 में हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस में कप्तान के तौर पर वापसी की. इससे पहले वह गुजरात टाइटंस के कैप्टन थे. उन्होंने 2022 में GT को पहले ही सीजन में ट्रॉफी जिताई थी. इसके बाद अगले सीजन यानी 2023 में हार्दिक ने फिर गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंचाया. लेकिन, इस बार GT की टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाई. खिताबी मुकाबले में उसे CSK ने पटक दिया.

हार्दिक पंड्या GT में कप्तान के तौर पर काफी सक्सेस रहे. उन पर पुरानी टीम मंबई इंडियंस की नजर थी. IPL 2024 से पहले हार्दिक को लेकर MI और GT में ट्रेड डील हुई. यह टील 15 करोड़ रुपये में फाइनल हुई. हालांकि, तब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मुंबई ने गुजरात टाइटंस को 100 करोड़ रुपये की एक्स्ट्रा ट्रेड फीस दी थी.

मुंबई इंडियंस में कमबैक करने के बाद, हार्दिक कप्तान के तौर पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाए. वह कप्तान के रूप में फ्लॉप रहे. बीते 3 सीजन में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस सिर्फ एक बार प्लेऑफ में पहुंची. IPL 2024 में हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 10वें नंबर पर रही थी. इसके बाद 2025 में टीम ने परफॉर्मेंस में सुधार किया और प्लेऑफ में एंट्री की. लेकिन, IPL 2026 में हार्दिक की कैप्टेंसी में MI ने नौवें नंबर पर फिनिश किया.

आंकड़ों पर गौर करें, तो हार्दिक ने 39 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 15 मैच जीते और 24 मुकाबले हारे. इतनी खराब परफॉर्मेंस के बाद हार्दिक का मुंबई से जाना तय है. मुंबई को उनकी जगह कप्तान की तलाश हैं. रिपोर्ट की मानें, तो मुंबई इंडियंस का टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनाने पर विचार कर रहा है.

Leave a Comment