WCL 2026: सिमंस-वॉल्टन के अर्धशतक, वेस्टइंडीज बना चैंपियन, इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स 2026 (WCL 2026) के फाइनल में रविवार (18 अक्टूबर) को वेस्टइंडीज चैंपियंस ने इंग्लैंड चैंपियंस को 9 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने 160 रनों के लक्ष्य को 17 ओवर में हासिल कर लिया।

उसने 1 विकेट खोकर 165 रन बनाए। लेंडल सिमंस और चैडविक वॉल्टन ने अर्धशतक लगाए। गेंद से ड्वेन ब्रावो ने कमाल दिखाया और 3 विकेट झटके।

वेस्टइंडीज चैंपियंस की पारी की बात करें तो लेंडल सिमंस ने 53 गेंद पर 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। चैडविक वॉल्टन ने 35 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 58 रन बनाए। क्रिस गेल 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 14 गेंद पर 21 रन बनाए। अजमल शहजाद को उनका विकेट मिला।

मोईन अली ने 39 गेंद पर 60 रन बनाए

इंग्लैंड चैंपियंस के लिए मोईन अली ने 39 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। ओवैस शाह ने 28 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। रवि बोपारा ने 17 गेंद पर 16 रन बनाए। टोबी रोलांड-जोन्स ने 11 गेंद पर नाबाद 11 रन बनाए।

ड्वेन ब्रावो ने 21 रन देकर 3 विकेट लिए

जेसन रॉय 7, फिल मस्टर्ड 5, समित पटेल 3 और डेविड मलान 2 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए ड्वेन ब्रावो ने 21 रन देकर 3 विकेट लिए। फिडेल एडवर्ड्स, शेल्डन कॉट्रल, रेमन रीफर और कार्लोस ब्रेथवेट ने 1-1 विकेट लिए। ड्वेन ब्रावो प्लेयर ऑफ द मैच और चैडविक वॉल्टन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

इंग्लैंड चैंपियंस ने वेस्टइंडीज को दिया 160 का लक्ष्य

वेस्टइंडीज के लिए ड्वेन ब्रावो ने शानदार गेंदबाजी की और उन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। फिलेड एडवर्ड, शेल्डन कॉर्टरेल, रेमन रीफर और कार्लोस ब्रेथवेट को एक-एक सफलता मिली।

Leave a Comment