रोहित शर्मा नंबर 1, अभिषेक हैं संजू-धवन से आगे; T20I में सबसे ज्यादा 50 प्लस पारी खेलनेवाले टॉप-4 भारतीय ओपनर

भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी और इस दौरे पर भारत को 5-5 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज जबकि दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज से पहले अगर बात भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की करें तो इसमें अभी रोहित शर्मा पहले नंबर पर चल रहे हैं।

रोहित शर्मा ने खेली है सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की पारी

रोहित शर्मा अब भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं खेलते हैं, लेकिन वो अब भी भारत की तरफ से टी20आई मैचों में सबसे ज्यादा 50 प्लस पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। हिटमैन ने अपने टी20आई क्रिकेट करियर के दौरान भारत के लिए कुल 32 बार 50 प्लस का पारी यानी 50 से ज्यादा रन बनाने का कमाल 32 बार 124 पारियों में किया था। रोहित का ये रिकॉर्ड अभी कायम है जिसे तोड़ने में किसी भी खिलाड़ी को अभी थोड़ा वक्त लगेगा।

भारत की तरफ से टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं जिन्होंने 21 बार 54 पारियों में ऐसा किया है जबकि अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने ऐसा 63 पारियों में 17 बार किया है। इस लिस्ट में संजू सैमसन और शिखर धवन फिलहाल संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। धवन ने 66 पारियों में 11 बार जबकि संजू ने 40 पारियों में 11 बार ऐसा किया था। वैसे संजू के पास धवन से आगे निकलने का शानदार मौका है।

T20I में बतौर ओपनर भारत के लिए सबसे ज्यादा बार 50प्लस की पारी खेलने वाले टॉप-4 बैटर

रोहित शर्मा – 32 बार (124 पारी)
केएल राहुल – 21 बार (54 पारी)
अभिषेक शर्मा – 17 बार (63 पारी)
शिखर धवन – 11 बार (66 पारी)
संजू सैमसन – 11 बार (40 पारी)

इशान किशन टॉप-5 से बाहर, अभिषेक नंबर 1; T20I में 200+ टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष-10 बैटर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 प्लस टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं जबकि संजू सैमसन दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में इशान किशन शीर्ष-5 से बाहर हैं।

Leave a Comment