Abhishek Sharma Flop Record: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 में टीम इंडिया को 24 रनों से करारी हार मिली. यह हार सभी भारतीय फैंस के दिलों में चुभ रही है. भारत की इस हार में अभिषेक शर्मा भी दोषी रहे.
जहां टीम इंडिया को इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद थी, वहां पर उन्होंने 24 गेंद पर सिर्फ 29 रन बनाए. 248 रनों का टारगेट चेज कर रही टीम इंडिया को तेज शुरुआत की जरूरत थी. संजू सैमसन ने एक छोर से तूफानी पारी खेलकर भारत को शुरुआत दिलाई थी, लेकिन अभिषेक शर्मा काफी स्लो खेले. वैसे तो अभिषेक शर्मा 200 या उससे ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेलते हैं, लेकिन इस मुकाबले में उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 120.83 का ही रहा. इस बीच एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है, जिसे देखकर सभी लोग को हैरान रह गए हैं.
200+ का टारगेट, मतलब अभिषेक शर्मा फेल!
भारत के खब्बू बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वह अकेले के दम पर मैच का रुख मोड़ देते हैं. खासकर मैच की पहली पारी में वह बेहद खतरनाक बल्लेबाजी करते हैं. हालांकि अगर भारत को 200 से ज्यादा रनों का टारगेट हासिल करना है, तो अभिषेक शर्मा का बल्ला कभी नहीं चलता है. जब भी भारतीय टीम 200+ रन का टारगेट चेज करने उतरी है, उस मैच में अभिषेक शर्मा हर बार फ्लॉप रहे हैं.
अभिषेक शर्मा अभी तक 200+ के रन चेज में एक भी बार अर्धशतक नहीं लग पाए हैं. अर्धशतक तो दूर की बात है, उनके बल्ले से 30 रन की पारी भी नहीं आई है. वेस्टइंडीज के खिलाफ 248 रन चेज करते हुए अभिषेक शर्मा ने 29 रन बनाए. यह उनके बेस्ट स्कोर है, जब टीम इंडिया 200+ रन का टारगेट चेज कर रही हो.
200+ के रन चेज में अभिषेक का प्रदर्शन
अभिषेक शर्मा ने 200+ रन का टारगेट चेज करते हुए 10 से भी कम की एवरेज से सिर्फ 59 रन बनाए हैं. इसमें से 2 बार तो वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं. ये आंकड़े अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी को एक्सपोज करते हैं. इसका मतलब है कि जब भी भारतीय टीम के सामने 200+ रन का टारगेट है, तो अभिषेक शर्मा पर भरोसा नहीं किया जा सकता है.
अभिषेक शर्मा का करियर
भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने भारत के लिए 66 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 194.3 की स्ट्राइक रेट से 2,065 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं.