IND vs WI 4th T20 Playing XI: भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चौथा टी20 मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
टॉस के समय हर किसी के मन में यही सवाल था कि क्या वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में खेलने का मौका मिलेगा? टॉस के बाद जब प्लेइंग-11 सामने आई, तो एक बार फिर से सभी फैंस का दिल टूट गया. दरअसल, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को चौथे टी20 मुकाबले में भी मौका नहीं दिया गया है. वह एक बार फिर से बेंच गर्म करते और पानी पिलाते दिखाई देंगे. इस मुकाबले में भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है. भारतीय टीम ने पिछले टी20 में जीत हासिल की थी, जिसके चलते श्रेयस अय्यर ने इस मैच में कोई बदलाव नहीं किया.
श्रेयस अय्यर ने क्यों चुनी गेंदबाजी?
इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम पहले बैटिंग करने उतर रही है. भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. इसकी एक बड़ी वजह है कि पिच को फिर से तैयार किया गया है. हम पहले भी ऐसी पिचों पर खेल चुके हैं. पिच बहुत सख्त है, इसलिए गेंद में उछाल भी देखने को मिलेगा. हम जानते हैं कि वेस्टइंडीज की टीम कितनी खतरनाक हो सकती है, इसलिए हम ज़रा भी लापरवाही नहीं बरत सकते.’
वेस्टइंडीज ने किए 2 बदलाव
इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम 2 बड़े बदलाव किए हैं. विंडीज की टीम ने कामिल पूरन और क्विंटन सैंपसन को बाहर कर दिया है. उन दोनों की जगह ज्वेल एंड्रयू और रोमारियो शेपर्ड को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. ज्वेल एंड्रयू इस दौरे पर अपना पहला मैच खेल रहे हैं.
भारत की प्लेइंग-11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11
शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ.