IND vs NZ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान, फिन एलन-लॉकी फर्ग्यूसन समेत कई खिलाड़ियों की वापसी

भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए  । इस बार कीवी टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जो लंबे समय से ODI फॉर्मेट से दूर थे। फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की वापसी के साथ रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन भी टीम का हिस्सा होंगे।

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की ODI सीरीज के लिए 21 खिलाड़ियों के बड़े दल का ऐलान किया है। टीम की कमान मिचेल सैंटनर संभालेंगे।

न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज में जनवरी में भारत के खिलाफ अपने घर से बाहर मिली ऐतिहासिक ODI सीरीज जीत के प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज 4 नवंबर से ऑकलैंड के ईडन पार्क में शुरू होगी। इससे पहले दोनों देशों के बीच पांच T20 मैच भी खेले जाएंगे।

रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन की चोट के बाद वापसी

न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन की वापसी अहम है। दोनों खिलाड़ी चोट के कारण भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे। रवींद्र को पिछले महीने एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कैच लेने के लिए डाइव लगाते समय कंधे में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें T20 टीम से बाहर होना पड़ा। वहीं, चैपमैन हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान थे।

रवींद्र शुरुआती तीन ODI मुकाबलों में खेलते नजर आएंगे। टीम प्रबंधन को उम्मीद होगी कि उनकी वापसी से बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी। हालांकि, न्यूजीलैंड ने चोट से उबर रहे कुछ अन्य खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए नहीं चुना है। इनमें जैक फाउल्क्स , विल ओ’रूर्क और बेन सियर्स शामिल हैं। ये तीनों चोटों से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं।

फिन एलन और फर्ग्यूसन आखिरी दो ODI में दिखेंगे

न्यूजीलैंड ने इस सीरीज के लिए खिलाड़ियों को तीन अलग-अलग समूहों में बांटा है। 6 खिलाड़ी पांचों ODI मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे, जबकि 8 खिलाड़ी शुरुआती तीन मैचों में खेलेंगे। इसके बाद सात नए खिलाड़ी आखिरी दो मुकाबलों के लिए टीम से जुड़ेंगे। फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट चौथे और पांचवें ODI में खेलेंगे। एलन और फर्ग्यूसन ने आखिरी बार 2023 में ODI मैच खेला था। फर्ग्यूसन का पिछला ODI मुकाबला भारत के खिलाफ मुंबई में ODI वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल था। वहीं, सीफर्ट ने करीब 18 महीने पहले पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू ODI सीरीज में हिस्सा लिया था। ये तीनों खिलाड़ी T20 लीग में खेलने को प्राथमिकता देते रहे हैं। अब भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ ODI में उनके प्रदर्शन पर नजर रहेगी। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने भी माना कि यह सीरीज इन खिलाड़ियों के लिए 50 ओवर के प्रारूप में अपनी जगह मजबूत करने का अच्छा मौका होगी।

2027 ODI वर्ल्ड कप की तैयारी पर भी नजर

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर के मुताबिक, भारत के खिलाफ यह सीरीज केवल मौजूदा मुकाबलों तक सीमित नहीं है। अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले ODI वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों के प्रदर्शन और बेंच स्ट्रेंथ को परखना चाहता है। न्यूजीलैंड के लिए इस दौरे का एक और अहम पहलू टेस्ट सीरीज की तैयारी है। तीसरे ODI के बाद कुछ खिलाड़ी वेलिंगटन रवाना होंगे, जहां वे भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे। पहला टेस्ट 19 नवंबर को बेसिन रिजर्व में खेला जाना है। न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान नवंबर की शुरुआत में किया जाएगा।

भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम

पहले 3 ODI मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर।

आखिरी 2 ODI के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

Leave a Comment