नाथन लायन ने रचा इतिहास, 10वें नंबर पर ये कमाल करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 390 के स्कोर पर सिमट गई, मैट रेनशॉ अपने दोहरे शतक से चूक गए और 190 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

हालांकि उन्होंने टेलएंडर्स के साथ मिलकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। पैट कमिंस ने 43 तो नाथन लायन ने 27 रनों की पारी खेल उनका भरपूर साथ दिया। नंबर-10 पर उतरे नाथन लायन ने अपनी इस पारी के दम पर इतिहास रच दिया। उन्होंने इस दौरान एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

नाथन लायन ने रचा इतिहास

नाथन लायन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में यह 27 रन बनाने के लिए 92 गेंदों का सामना किया, इस दौरान उन्होंने 5 शानदार चौके लगाए। अपनी इस 27 रनों की पारी के दम पर लायन ने नंबर-10 की पोजिशन पर बैटिंग करते हुए 1000 टेस्ट रन का आंकड़ा पार किया। नाथन लायन इसी के साथ दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने नंबर-10 की पोजिशन पर 1000 या उससे अधिक रन बनाए हो। लिस्ट में दूसरा नाम इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड का है, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में इस पोजिसन पर बैटिंग करते हुए 825 रन बनाए थे।

नाथन लायन के टेस्ट करियर की बात करें तो अभी तक 144 मैचों में वह 1700 से अधिक रन बना चुके हैं, जिसमें से 1019 रन उन्होंने नंबर-10 पर खेलते हुए बनाए हैं। बता दें, इस लिस्ट में बिशन सिंह बेदी एकमात्र भारतीय हैं, जबकि वकार यूनुस और डेल स्टेन जैसे खिलाड़ी भी यहां मौजूद हैं।

नंबर-10 पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन-

1019 – नाथन लायन

825 – स्टुअर्ट ब्रॉड

594 – नील वैगनर

568 – डेल स्टेन

511 – टिम साउथी

496 – वकार यूनुस

470 – बिशन बेदी

SA vs AUS हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ 190 रन की पारी खेली जिससे ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 390 रन बनाने में सफल रहा। दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट पर 27 रन बना लिए थे। दक्षिण अफ्रीका अब ऑस्टेलिया से 363 रन पीछे हैं। रेनशॉ ने अपनी मैराथन पारी में 397 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ अहम साझेदारियां कर पहले दिन छह विकेट पर 124 रन के संकट में फंसी ऑस्ट्रेलियाई टीम को उबारा।

नाथन लायन ने 92 गेंदों पर 27 रन बनाए और रेनशॉ के साथ नौवें विकेट के लिए 283 गेंदों में 134 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को लंबे समय तक विकेट के लिए तरसाया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन सुबह अपनी पहली पारी तीन विकेट पर 187 रन से आगे बढ़ाई। कप्तान पैट कमिंस ने 33 रन बनाए और अपने पहले दिन के स्कोर में 10 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ने सुबह के सत्र में दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ाईं। उन्होंने 27 ओवर में 68 रन देकर चार विकेट हासिल किए।

रेनशॉ ने सुबह के सत्र में 204 गेंदों पर अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में 184 रन की पारी खेली थी। लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर आठ विकेट पर 277 रन था। रेनशॉ और लायन ने शानदार साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

रेनशॉ ने 311 गेंदों पर 150 रन पूरे किए। चायकाल के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर नौ विकेट पर 390 रन था। मार्को यानसन ने 129वें ओवर में लायन को एलबीडब्ल्यू आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। यानसन ने 68 रन देकर तीन विकेट लिए।

रेनशॉ ने चायकाल से पहले अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। इसके बाद उन्होंने जोश हेजलवुड (नाबाद पांच) के साथ 52 गेंदों में 26 रन जोड़कर टीम को 400 रन के करीब पहुंचाया। आखिरकार 138वें ओवर में साइमन हार्मर ने उन्हें स्लिप में कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया।

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही। जोश हेजलवुड ने रयान रिकेल्टन को तीन गेंदों पर खाता खोले बिना कैच आउट करा दिया। दिन का खेल समाप्त होने पर डेविड बेडिंगहम 12 और एडेन मार्करम 15 रन बनाकर नाबाद थे।

दूसरे दिन भी खेल निर्धारित समय से पहले रोकना पड़ा और 14.2 ओवर का खेल नहीं हो सका। पहले दिन के तीसरे सत्र में भी करीब 25 ओवर का खेल प्रभावित हुआ था।

Leave a Comment