भारत से भिड़ने से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज विलियम ओ’रूर्के सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह अभी भी अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग और पिंडली की चोट से उबर रहे हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट के एक बयान में पुष्टि की गई है कि ओ’रूर्के को वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल करने पर विचार किया जा रहा था।
ओ’रूर्के एहतियात के तौर पर भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि वे दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के चार-टेस्ट वाले दौरे के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। इससे अप्रैल 2025 के बाद पहली बार घरेलू इंटरनेशनल मैच में खेलने की ओ’रूर्के की उम्मीदों को और झटका लगा है।
इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए ओ’रूर्के
पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण ओ’रूर्के पिछली गर्मियों में नहीं खेल पाए थे। सात महीने तक बाहर रहने के बाद ओ’रूर्के ने अप्रैल में न्यूजीलैंड के बांग्लादेश दौरे पर वापसी की और तीनों वनडे मैचों में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने जून में इंग्लैंड के खिलाफ तीनों टेस्ट मैच खेले, जिसमें नॉटिंघम में तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई। इसके बाद अगस्त के आखिर में ट्रेनिंग के दौरान उनकी पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव आ गया।
मार्क चैपमैन-जैक फॉल्क्स टी20 सीरीज से बाहर
22 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टी20 टीम में ओ’रूर्के का नाम शामिल नहीं था। न्यूजीलैंड को पहले ही अपनी टीम में बदलाव करने पड़े थे। चोट के कारण मार्क चैपमैन और जैक फॉल्क्स बाहर हो गए थे। उनकी जगह जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर को शामिल किया गया। टी20 सीरीज के बाद पांच वनडे मैच होंगे जो 1 नवंबर से शुरू होंगे। फिर वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इनमें से पहला 19 नवंबर से शुरू होगा।
भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से मार्क चैपमैन और जकारी फॉल्क्स चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड के स्क्वाड में जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर को मौका मिला है।